लाइव न्यूज़ :

केरल :कोच्चि के कलामासेरी में एक ईसाई समुदाय के सम्मेलन केंद्र में विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 29, 2023 13:58 IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार सुबह कोच्चि के कलामासेरी में एक ईसाई समुदाय के सम्मेलन केंद्र में हुए विस्फोट को "दुर्भाग्यपूर्ण" और "गंभीर" करार दिया। यह धमाका ईसाई समुदाय के धार्मिक सम्मेलन के दौरान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के कोच्चि में एक कन्वेंशन सेंटर में धमाकाएक व्यक्ति की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायलधमाका ईसाई समुदाय के धार्मिक सम्मेलन के दौरान हुआ

Explosion at convention centre in Kerala Kalamassery: केरल के कोच्चि में एक कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाके रविवार सुबह कोच्चि के कलामासेरी में एक ईसाई समुदाय के सम्मेलन केंद्र में हुए। एर्नाकुलम से कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने घटनास्थल का दौरा किया और संवाददाताओं को सम्मेलन केंद्र में मौजूद अपने एक मित्र के हवाले से बताया कि वहां कई धमाके हुए हैं। ईडन ने यह भी कहा कि बम निरोधक दस्ता, फॉरेंसिक टीम, कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त और एर्नाकुलम जिलाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार सुबह कोच्चि के कलामासेरी में एक ईसाई समुदाय के सम्मेलन केंद्र में हुए विस्फोट को "दुर्भाग्यपूर्ण" और "गंभीर" करार दिया। यह धमाका ईसाई समुदाय के धार्मिक सम्मेलन के दौरान हुआ। मुख्यमंत्री विजयन ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि डीजीपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं तथा स्थिति को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रदेश सचिव एम वी. गोविंदन ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि फलस्तीन मुद्दे से ध्यान भटकाने के उद्देश्य से अंजाम दी गई किसी भी भयावह घटना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "जब केरल फलस्तीन के लोगों के साथ एकजुट होकर खड़ा है, तब इससे ध्यान भटकाने के लिए किसी भी भयावह घटना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार और लोकतंत्र को मानने वाले लोग इसकी निंदा करेंगे।"

 केरल के एर्नाकुलम में हुए विस्फोट पर केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा, " इस घटना के संबंध में केंद्रीय एजेंसियों ने पहले ही जांच शुरू कर दी है। मुझे यकीन है कि वे घटना के विवरण तक जाएंगे और पता लगाएंगे कि इसके कारण क्या हैं और इस घटना के पीछे कौन हैं। मैं राज्य सरकार से अपील करना चाहूंगा कि घायलों को सभी प्रकार की चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए। हम जांच के विवरण सामने आने का इंतजार करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई करेंगे..."

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने एर्नाकुलम जिले के कलामासेरी इलाके में ज़मरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में हुए विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्रियों को इकट्ठा करने और जांच करने के लिए अपनी एक बम निरोधक इकाई को दिल्ली से केरल भेजा है।

केरल के DGP डॉ. शेख दरवेश साहब ने कहा, "आज सुबह लगभग 9:40 बजे ज़मरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में विस्फोट हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोगों का इलाज चल रहा है। कन्वेंशन सेंटर में यहोवा के साक्षियों का क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था हमने देखा कि एक क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। हमारे एडिशनल डीजीपी भी रास्ते में हैं। मैं भी शीघ्र ही मौके पर पहुंचूंगा। हम पूरी जांच कर रहे हैं, पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है और सख्त कार्रवाई की जाएगी..."

टॅग्स :केरलआतंकी हमलापिनाराई विजयनअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष