लाइव न्यूज़ :

केरल: माकपा का ट्रेड यूनियन छोड़ने वाले कार्यकर्ता ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट में पार्टी से खतरे का आरोप लगाया

By विशाल कुमार | Updated: April 12, 2022 15:26 IST

अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करने वाली पुलिस ने कहा कि उन्होंने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें साजी ने आरोप लगाया था कि उन्हें स्थानीय माकपा नेतृत्व से जान को खतरा था।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिशूर के पीची के रहने वाले 49 वर्षीय केजी साजी ने हाल ही में भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र को छोड़ दिया था।पुलिस ने कहा कि उन्होंने एक सुसाइड नोट बरामद किया है।उनके भाई बीजू ने कहा कि साजी ने काम लेने के संबंध में संगठन में भ्रष्टाचार का विरोध किया था।

तिरुवनंतपुरम: पुलिस ने मंगलवार को कहा कि केरल के त्रिशूर जिले में भारतीय ट्रेड यूनियनों का केंद्र (सीटू) से बाहर निकले एक कार्यकर्ता ने आत्महत्या कर ली और एक नोट में कहा कि उसे पार्टी की ट्रेड यूनियन विंग छोड़ने के बाद माकपा से खतरे का सामना करना पड़ रहा था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिशूर के पीची के रहने वाले 49 वर्षीय केजी साजी ने हाल ही में भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र को छोड़ दिया था और हेडलोड श्रमिकों का एक स्वतंत्र संघ बनाया था।

अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करने वाली पुलिस ने कहा कि उन्होंने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें साजी ने आरोप लगाया था कि उन्हें स्थानीय माकपा नेतृत्व से जान को खतरा था।

उनके भाई बीजू ने मीडिया को यह भी बताया कि सीटू छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं के एक समूह के गठन के बाद साजी को स्थानीय पार्टी नेतृत्व से खतरे का सामना करना पड़ा था।

बीजू ने कहा कि साजी ने काम लेने के संबंध में संगठन में भ्रष्टाचार का विरोध किया था। जब उन्होंने सीटू से दूर रहने और स्वतंत्र रूप से काम करने का फैसला किया, तो पार्टी ने इसका विरोध किया। जब सीटू से जुड़े अधिक कार्यकर्ताओं ने संगठन छोड़ने का फैसला किया और साजी के साथ हाथ मिला लिया, तो माकपा नेताओं ने उनके जीवन के लिए खतरा पैदा कर दिया।

सूत्रों ने कहा कि साजी के हेडलोड वर्कर्स का एक स्वतंत्र फोरम बनाने के फैसले ने माकपा को नाराज कर दिया था, जो सीटू के बैनर तले पीची में कार्यकर्ताओं को नियंत्रित कर रही है।

टॅग्स :केरलसीपीआईएमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया