लाइव न्यूज़ :

केरल : नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदाताओं को मतदान के लिए एक घंटा कम समय मिलेगा

By भाषा | Updated: February 27, 2021 18:01 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 27 फरवरी केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी टीका राम मीणा ने शनिवार को बताया कि राज्य विधानसभा चुनाव के लिए छह अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक मतदान होगा।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा लेकिन यह एक घंटे पहले यानी शाम छह बजे समाप्त होगा।

मीणा ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने राज्य के पलक्कड, मलाप्पुरम, कन्नूर, कोझिकोड एवं वायनाड जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों के 298 मतदान केंद्रों की पहचान की है।

उन्होंने बताया, ‘‘ राज्य के नक्सल प्रभावित, जोखिम एवं असुरक्षित बूथों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी।

मीणा ने बताया कि 549 बूथ जोखिम वाले इलाके में हैं जबकि 433 मतदान बूथों की पहचान असुरक्षित के तौर पर की गई है।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए 150 कंपनियों की मांग की है जिनमें से 30 कंपनियां पहले ही राज्य में पहुंच चुकी है।

मीणा ने बताया कि राज्य में 40,771 मतदान केंद्र हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने रेखांकित किया कि राज्य में 2.67 करोड़ मतदाता है जिनमें से 2.99 लाख मतदाताओं की उम्र 18 से 19 साल के बीच है और वे पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने बताया, ‘‘ कुल मतदाताओं में 1.37 करोड़ महिला मतदाता हैं जबकि 221 ट्रांसजेंडर है। चुनाव में 50 प्रतिशत मतदान बूथों पर वेबकास्ट किया जाएगा और कोविड-19 संक्रमितों को आखिरी एक घंटे में मतदान करने की अनुमति दी जाएगी।’’

मीणा ने बताया कि विधानसभा में 90,709 अनिवासी भारतीय मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जबकि 6.21 लाख मतदाताओं की उम्र 80 साल से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम