लाइव न्यूज़ :

केरल: मुंह पर मास्क लगाकर मंत्री पी. राजीव पहुंचे कोच्चि ब्रह्मपुरम कचरा प्लांट में, आग लगने के कारण हवाओं में घुला 'जहर'

By अंजली चौहान | Updated: March 10, 2023 13:33 IST

कई दिनों से आग लगने के बाद अब स्थानीय जनता तटीय शहर में सामान्य जीवन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र में दो मार्च को लगी आग पर एक सप्ताह के बाद रविवार को काबू पा लिया गया।

Open in App

कोच्चि: केरल के कोच्चि में ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र में भीषण आग लगने के कारण पूरे शहर में जहरीली हवा का धुआं भर गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है। बताया जा रहा है कि करीब एक हफ्ते पहले कचरा संयंत्र में भीषण आग लग गई, जिसके बुझाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

इस बीच शुक्रवार को हालातों का जायजा लेने के लिए केरल सरकार के मंत्री पी. राजीव घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान मंत्री और उनके साथ मौजूद लोगों ने जहरीली हवा के खतरे को देखते हुए सावधानी बरती और मास्क लगाकर कचरा प्लांट पहुंचे। 

तमाम अधिकारियों के साथ मंत्री ने हालातों का जायजा लिया। दरअसल, लगभग एक हफ्ते से लगी आग के कारण कोच्चि के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जहरीली हवा के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और इसके कारण लोग घरों से निकलने में परेशानी का सामना कर रहे हैं।

कई दिनों से आग लगने के बाद अब स्थानीय जनता तटीय शहर में सामान्य जीवन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र में दो मार्च को लगी आग पर एक सप्ताह के बाद रविवार को काबू पा लिया गया। हालांकि, फिर भी लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही क्योंकि आग से निकलने वाले धुएं के कारण सांस फूलने और बेचैनी बढ़ने के मामले बढ़ गए हैं। 

आग लगने के करीब 30 किलोमीटर तक के इलाके में लोगों को काफी ज्यादा सांस लेने की दिक्कते देखने को मिल रही है। दरअसल, आग 2 मार्च को दक्षिणी नौसेना कमान ने जानकारी दी कि कोच्चि में ब्रह्मपुरम कचरा संयंत्र में भीषण आग लग गई है।

घटना के बाद, आग बुझाने के लिए 110 एकड़ गज के सक्रिय आग क्षेत्रों में उसी दिन से पांच हजार लीटर से अधिक पानी का छिड़काव किया गया था। इसके बाद भी जब आग पर काबू नहीं पाया गया तो 31 अर्थ मूविंग मशीनों और उच्च दबाव वाले पानी के पंपों का इस्तेमाल किया गया।

जब हवा की दिशा के कारण जमीनी अभियान सफल नहीं हो सका तब आग बुझाने के लिए नौसेना की मदद की गई। नौसेना ने अपने हेलीकॉप्टरों के जरिए पानी का छिड़काव किया और रविवार को आग पर काबू पा लिया गया। 

टॅग्स :केरलआगअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?