लाइव न्यूज़ :

केरल उच्च न्यायालय ने ‘चुरुली’ फिल्म में इस्तेमाल की गई भाषा को बताया ‘अभद्र’

By भाषा | Updated: December 9, 2021 20:30 IST

Open in App

कोच्चि, नौ दिसंबर केरल उच्च न्यायालय ने मलयालम में बनी रहस्य-हॉरर फिल्म ‘चुरुली’ में इस्तेमाल की गई भाषा को ‘‘अभद्र’’ करार दिया। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव के जरिए 19 नवंबर को रिलीज किया गया था।

उच्च न्यायालय ने एक वकील द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई की जिसमें ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म से फिल्म को ‘‘जितनी जल्दी हो सके’’ हटाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया क्योंकि फिल्म में ‘‘बड़े पैमाने पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ’’ है।

याचिकाकर्ता की तरफ से पेश वकील सी ए अनूप ने कहा कि फिल्म के दृश्यों को देखने के बाद न्यायमूर्ति एन नागरेश का कहना था कि फिल्म में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। अदालत ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी), सोनी पिक्चर्स, निर्माता लिजो जोस पेलिसरी और चेंबन विनोद जोस के साथ-साथ जोजू जॉर्ज और जाफोर इडुक्की को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।

त्रिसुर के 50 वर्षीय वकील पैगी फेन ने यह याचिका दायर की है। उन्होंने दलील दी है कि फिल्म में ‘‘धड़ल्ले से अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जिसने महिलाओं और बच्चों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब