लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उम्रदराज कैदियों की पैरोल बढ़ाई

By भाषा | Updated: November 2, 2020 19:40 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो नवंबर केरल सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर उम्रदराज कैदियों की पैरोल को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है।

गृह विभाग ने हाल में एक आदेश में कहा कि महामारी की वजह से 65 साल या इससे अधिक उम्र के कैदियों की पैरोल को एक महीने का विस्तार दिया गया है। यह बढ़ोतरी जेल लौटने की उनकी वास्तविक तारीख से लागू होगी।

आदेश में जेल के प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे सरकार द्वारा पहले जारी आदेश में तय की गई समयसीमा के मुताबिक अन्य आयु समूह के कैदियों को जेल वापस बुलाएं।

जेलों में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने की कोशिश में, केरल सरकार ने हाल के महीनों में अलग अलग श्रेणियों के कैदियों को विशेष पैरोल और माफी दी थी।

बहरहाल, बच्चों का यौन उत्पीड़न करने, मानव तस्करी और गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम और आतंकवादी एवं विध्वंसक गतिविधि (रोकथाम) कानून समेत संगीन अपराधों के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों को पैरोल और क्षमा की योजना से बाहर रखा गया था।

केरल की तीन केंद्रीय कारागारों समेत 54 जेलों में छह हजार से ज्यादा कैदी हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं