लाइव न्यूज़ :

केरल बाढ़: पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए आप MLA-MP, राहत कोष में देंगे एक महीने की सैलेरी

By भाषा | Updated: August 19, 2018 13:31 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कल सरकार की तरफ से 10 करोड़ रुपये केरल में राहत कार्य के लिए देने की घोषणा की।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्त: आम आदमी पार्टी (आप) के सभी सांसद, विधायक और मंत्री केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक महीने का वेतन देंगे। केरल में भयावह बाढ़ से 194 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कल सरकार की तरफ से 10 करोड़ रुपये केरल में राहत कार्य के लिए देने की घोषणा की।केजरीवाल ने शनिवार को अपने एक ट्वीट कहा में,‘‘आप के सभी विधायक, सांसद और मंत्री केरल के लिए एक महीने का वेतन दे रहे है।’’ केजरीवाल ने जनता से आपदाग्रस्त राज्य की मदद करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने केरल के अपने समकक्ष पिनारयी विजयन से भी बात की।

मुख्यमंत्री ने कल ट्वीट किया,‘‘केरल के मुख्यमंत्री से बात की। दिल्ली सरकार दस करोड़ रुपये का सहयोग कर रही है। मैं हर किसी से केरल में अपने भाइयों और बहनों की मदद करने की अपील करता हूं।’’ उल्लेखनीय है कि केरल में आठ अगस्त से भयावह बाढ़ से 194 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 3.14 लाख से अधिक लोगों को राहत शिविरों में ले जाया गया है।

टॅग्स :केरल बाढ़आम आदमी पार्टीबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील