मर्मस्पर्शी दृश्य, जिसने भी देखा खुद के आंसू रोक नहीं पाया, मौत के वक्त भी अपने कलेजे के टुकड़े के हाथ को कसकर थामे रही मां

By भाषा | Published: August 12, 2019 02:36 PM2019-08-12T14:36:12+5:302019-08-12T14:36:12+5:30

बचाव कार्य एवं तलाश अभियान में जुटे कर्मियों ने कोट्टाकुन्नू के पास महिला और उसके बच्चे का शव निकाला। मृत मां ने अपने कलेजे के टुकड़े के हाथ को कसकर पकड़ा हुआ था। समझा जाता है कि शुक्रवार दोपहर गीतू नामक यह महिला (21) अपने डेढ़ साल के बेटे ध्रुव का हाथ थामे हुए अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आ गई।

Kerala flood Even at the time of death, the mother held her hand tight | मर्मस्पर्शी दृश्य, जिसने भी देखा खुद के आंसू रोक नहीं पाया, मौत के वक्त भी अपने कलेजे के टुकड़े के हाथ को कसकर थामे रही मां

मां और बच्चा कीचड़ में दबे थे और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था।

Highlights तलाश अभियान के बाद रविवार को बचावकर्मियों ने सरत की पत्नी गीतू और उसके बच्चे का शव बरामद किया।स्थानीय लोगों और बचाव अधिकारियों के लिए यह दृश्य देखना बड़ा मर्मस्पर्शी था।

केरल के कोट्टाकुन्नू के पास बचावकर्मी एक मृत मां और उसके मृत बच्चे के मर्मस्पर्शी दृश्य को देखकर खुद के आंसू रोक नहीं पाए। दो दिन पहले इस क्षेत्र में अभूतपूर्व बाढ़ आई थी और भीषण भूस्खलन हुआ था।

बचाव कार्य एवं तलाश अभियान में जुटे कर्मियों ने कोट्टाकुन्नू के पास महिला और उसके बच्चे का शव निकाला। मृत मां ने अपने कलेजे के टुकड़े के हाथ को कसकर पकड़ा हुआ था। समझा जाता है कि शुक्रवार दोपहर गीतू नामक यह महिला (21) अपने डेढ़ साल के बेटे ध्रुव का हाथ थामे हुए अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आ गई।

कई घंटे के तलाश अभियान के बाद रविवार को बचावकर्मियों ने सरत की पत्नी गीतू और उसके बच्चे का शव बरामद किया। स्थानीय लोगों और बचाव अधिकारियों के लिए यह दृश्य देखना बड़ा मर्मस्पर्शी था। मां और बच्चा कीचड़ में दबे थे और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा था।

इस घटना में सरत बच गया। हालांकि सोमवार को उसकी मां सरोजिनी का भी शव बरामद कर लिया गया। सरत और उसका परिवार मलप्पुरम के कोट्टाकुन्नू में किराए के मकान में रहता था। पिछले सप्ताह भारी बारिश और भूस्खलन की घटना के कारण इलाके में चौतरफा तबाही का मंजर नजर आ रहा है।

Web Title: Kerala flood Even at the time of death, the mother held her hand tight

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे