लाइव न्यूज़ :

केरल : डॉक्टरों ने सरकार से की अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्त करने की मांग

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:24 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम 10 मई केरल में कोविड-19 के तेजी से बढ़ते हुए मामलों के बीच सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों के संगठन केजीएमओए ने कहा है इसके कारण स्वास्थ्य क्षेत्र पर बोझ काफी बढ़ गया है और मानव संसाधन की भारी कमी हो रही है।

केजीएमओए ने सरकार से नए स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति करने और सेवानिवृत डॉक्टरों तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को वापस बुलाने की अपील की है।

केजीएमओए ने सरकार से टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है और 18 से 45 वर्ष की आयु के बीच सभी पात्र लोगों की पहचान कर उनका टीकाकरण करने की अपील की है।

केजीएमओए ने कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के अलावा अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों और मीडियाकर्मियों के अलावा स्वास्थ्यकर्मियों के निकटतम रिश्तेदारों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर उनका टीकाकरण किया जाना चाहिए।

केजीएमओए ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिखकर कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों पर बोझ काफी बढ़ गया है और वह मानव संसाधन की भारी कमी के अलावा अन्य गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है।

केजीएमओए ने नए स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्त करने को लेकर मुख्यमंत्री को 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन स्थापित करने की भी सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल