लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः केरल सरकार ने राजकीय आपदा घोषित किया, तीन मामले सामने आए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 20:58 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हाल ही में चीन के वुहान विश्वविद्यालय से केरल लौटा यह छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित है। स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने विधानसभा केा बताया कि मेडिकल के छात्र को कासारगोड में कान्हानगढ़ जिला अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमरीज की हालत स्थिर है। रविवार तक राज्य में 104 नमूनों की जांच की गई है।देश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले आए हैं।

केरल सरकार ने कोरोना वायरस को राजकीय आपदा घोषित किया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा की। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के तीसरे मामले की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हाल ही में चीन के वुहान विश्वविद्यालय से केरल लौटा यह छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित है। स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने विधानसभा केा बताया कि मेडिकल के छात्र को कासारगोड में कान्हानगढ़ जिला अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है। रविवार तक राज्य में 104 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से तीन में संक्रमण की पुष्टि हुई है। देश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले आए हैं। तीनों चीन से केरल लौटे लोगों में हैं। इससे पहले आए दोनों मामले भी वुहान से लौटे केरल के लोगों में ही आए हैं।

दोनों त्रिशूर और अल्पुझा के रहने वाले हैं। राज्य में कोरोना वायरस के तीन मामले आने के बाद नियम 300 के तहत मंत्री ने विधानसभा को आज इस आशय की जानकारी दी। चीन और कोरोना वायरस से प्रभावित अन्य देशों की यात्रा करने वाले 1,999 लोग फिलहाल केरल में हैं।

इनमें से 75 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में आइसोलेशन में रखा गया है। बाकियों को रविवार की रात जारी बुलेटिन के अनुसार ही उनके घरों तक सीमित रखा गया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों को घरों में रहने को कहा गया है वे कहीं भी आने-जाने से बचें और 28 दिन तक किसी भी कार्यक्रम या आयोजन का हिस्सा ना बनें। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलचीनपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष