लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल को नहीं मिलेगा असदुद्दीन ओवैसी का साथ, AIMIM चीफ बोले- आप प्रमुख 'कट्टर हिंदुत्व' को फॉलो करते हैं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 31, 2023 20:45 IST

विपक्ष को एक करने की कोशिशों में जुटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का साथ नहीं मिलेगा। एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने कहा ने कहा है कि मैं केजरीवाल का समर्थन नहीं करने जा रहा हूं, क्योंकि वह सिर्फ नरम हिंदुत्व नहीं, बल्कि कट्टर हिंदुत्व को फॉलो करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिया झटकाविपक्ष को एक करने की कोशिशों में नहीं देंगे साथकेजरीवाल को कट्टर हिंदुत्व को फॉलो करने वाला बताया

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्ष को एक करने की कोशिशों में जुटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का साथ नहीं मिलेगा। असदुद्दीन ओवैसी ने केजरीवाल को भाजपा की नीतियों का ही समर्थक बताया है।

एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने कहा, "केजरीवाल ने अनुच्छेद-370 पर भाजपा का समर्थन क्यों किया? अब वह क्यों रो रहे हैं? मैं केजरीवाल का समर्थन नहीं करने जा रहा हूं, क्योंकि वह सिर्फ नरम हिंदुत्व नहीं, बल्कि कट्टर हिंदुत्व को फॉलो करते हैं।"

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नए संसद भवन का उद्घाटन में हिंदू संतों को बड़ी संख्या में शामिल करने पर भी सवाल उठाए। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा किउन्हें सभी धर्मों के लोगों को लेना चाहिए था क्योंकि वह भारत के 130 करोड़ लोगों के पीएम हैं, न कि केवल हिंदुओं के। 

इससे पहले  असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिका में राहुल गांधी के मुस्लिमों की सुरक्षा को लेकर दिए गए बयान पर नाराजगी जाहिर की थी।  ओवैसी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शाषित राज्यों में भी मुसलमानों के साथ वैसा ही बर्ताव होता है जैसा कि बीजेपी शाषित राज्यों में। 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "राहुल गांधी का जवाब गैर वाजिब है। आपसे मुसलमान के बारे में पूछा गया और आप दलित की बात करते हैं। उनकी सरकार के दौरान ही मुसलमानों के खिलाफ कई घटनाएं हुई हैं। सिक्खों के खून से होली खेली गई, राजस्थान में जुनैद नासिर कैसे मारे गए, छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार है और धर्म संसद होता है।" 

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका यात्रा पर हैं। अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सैन फ्रांसिस्को में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि जिस तरह मुसलमानों पर हमला हो रहा है और वह जो महसूस कर रहे हैं। मैं गारंटी दे सकता हूं कि सिख, ईसाई, दलित, आदिवासी भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि आज भारत में मुस्लिमों के साथ जो हो रहा है वहीं, 1980 के दशक में दलितों के साथ हुआ था। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीBJPनरेंद्र मोदीधारा 370
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?