केजरीवाल ने यमुना की सफाई पर कहा- समय लगेगा लेकिन हम सफल होंगे

By भाषा | Published: September 14, 2018 12:13 AM2018-09-14T00:13:47+5:302018-09-14T00:13:47+5:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को विश्वास जताया कि उनकी सरकार यमुना नदी को साफ करने में सफल होगी, यद्यपि इसमें समय लगेगा।

Kejriwal said on cleaning the Yamuna, it will take time but we will be successful | केजरीवाल ने यमुना की सफाई पर कहा- समय लगेगा लेकिन हम सफल होंगे

फाइल फोटो

नई दिल्ली, 13 सितम्बर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को विश्वास जताया कि उनकी सरकार यमुना नदी को साफ करने में सफल होगी, यद्यपि इसमें समय लगेगा।

केजरीवाल वर्तमान समय में दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं। उन्होंने यह बात एक ट्वीट के जवाब में कही जिसमें भारत में शहरी कायाकल्प परियोजनाओं और यमुना रिवर फ्रंट विकास की योजना के अवरूद्ध होने को लेकर सवाल किया गया था।

केजरीवाल ने यमुना नदी को साफ नहीं करने और रिवर फ्रंट विकास परियोजना को लागू करने में विफलता के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को भी जिम्मेदार ठहराया। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘क्योंकि तब आप सरकार नहीं थी। अब यह होगा। चूंकि आप सरकार के कार्यकाल के दौरान अन्य क्षेत्रों में ठोस सुधार हुए हैं, हम नालों और यमुना को साफ करने में कड़ी मेहनत करेंगे। इसमें समय लगेगा। कोरियाई लोगों ने यह 27 महीने में किया। यद्यपि मुझे भरोसा है कि हम सफल होंगे।’’ 

केजरीवाल ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल की यात्रा के दौरान चियांगयेशियोन नदी का दौरा किया जिसे एक प्रदूषित जलस्रोत से एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल में तब्दील कर दिया गया।

Web Title: Kejriwal said on cleaning the Yamuna, it will take time but we will be successful

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे