लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल को मिला ममता का साथ, बंगाल की सीएम ने कहा- TMC दिल्ली सेवाओं पर विधेयक का राज्यसभा में करेगी विरोध

By रुस्तम राणा | Updated: May 23, 2023 17:59 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस एनडीए सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश का विरोध करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एनडीए सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश का विरोध करेगीउन्होंने इस मुद्दे परे विपक्षी दलों से एक साथ आने का आग्रह कियाकेजरीवाल ने मंगलवार को कोलकोता में बंगाल सीएम से मुलाकात की

कोलकोता: दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण को लेकर केंद्र के साथ चल रही खींचतान में आप को समर्थन देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस एनडीए सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश का विरोध करेगी और उन्होंने इस मुद्दे परे विपक्षी दलों से एक साथ आने का आग्रह किया।

बनर्जी ने कोलकाता में बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी भी मौजूद थीं।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले गैर-भाजपा दलों का गठबंधन बनाने के लिए कई विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत कर रही हैं। दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले, केजरीवाल ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के विपक्षी नेताओं से मिलेंगे कि जब अध्यादेश को बदलने के लिए एक विधेयक पेश हो, तो राज्यसभा में इसे पारित नहीं किया जाए। 

इसी कड़ी में केजरीवाल बुधवार को मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे और 25 मई को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार से भी मुलाकात करेंगे। पिछले हफ्ते, केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण को लेकर केंद्र के साथ आप के चल रहे टकराव में जद (यू) नेता ने उन्हें "पूरा समर्थन" दिया।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालअरविंद केजरीवालभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब