लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने सिसोदिया के जेल में होने की तुलना भगवान राम के वनवास से की, कहा- कोई अच्छा काम करता है तो आसुरी शक्तियां इकट्ठी हो जाती हैं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 8, 2023 15:15 IST

एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फर्जी डिग्री लेकर देश का प्रधानमंत्री बने। इसलिए दिल्ली के बच्चों को सबसे अच्छी शिक्षा दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिसोदिया को जेल में रखना भाजपा की साजिश - केजरीवालसिसोदिया के जेल में होने की तुलना भगवान राम के वनवास से कीसच्चाई के रास्ते पर चलने वालों की भगवान परीक्षा लेते हैं - केजरीवाल

नई दिल्ली: शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ईडी और सीबीआई की जांच का सामना कर रहे हैं।  मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी अदालत से भी बार-बार खारिज हो रही है और उनको फिलहाल किसी तरह की राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सिसोदिया को जेल में रखना भाजपा की साजिश है। केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के जेल में होने की तुलना भगवान राम के वनवास से की।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, "देश की किस्मत थी जो मनीष सिसोदिया मिले जिन्होंने सरकारी स्कूल शानदार बनाए। इन्होंने उनको जेल में डाल दिया, श्री राम को भी वनवास हुआ था। जब कोई अच्छा काम करता है तो सारी असुरी शक्तियां इकट्ठी हो जाती हैं। सच्चाई के रास्ते पर चलने वालों की भगवान परीक्षा लेते हैं। सत्यवादी राजा हरीशचंद्र का राज पाठ चला गया। वैसे ही की भी कड़ी परीक्षा है।"

केजरीवाल ने आगे कहा, "एक तरफ़ हम नए-नए स्कूल बना रहे हैं, वहीं बीजेपी वाले एमसीडी का स्कूल तोड़ कर अपना दफ्तर बना रहे हैं। अगर बीजेपी अपना दफ्तर तोड़कर स्कूल बनाती तो इनका इतिहास में नाम होता। हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फर्जी डिग्री लेकर देश का प्रधानमंत्री बने। इसलिए दिल्ली के बच्चों को सबसे अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। पहले  सरकारी स्कूल में पढ़कर ही IAS-IPS, वैज्ञानिक और डॉक्टर बनते थे। 1990 के बाद सरकारी स्कूलों को षड्यंत्र के तहत बर्बाद किया और निजी स्कूल तेजी से बढ़े। लेकिन 8 साल में दिल्ली के सरकारी स्कूल शानदार हो गए। दिल्ली की शिक्षा क्रांति के पीछे एक शख्स है, मनीष सिसोदिया।"

बता दें कि शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। पिछली सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को रद करके दिल्ली की कोर्ट ने फैसले में बेहद अहम बातें भी कही। 34 पेज के अपने फैसले में स्पेशल कोर्ट के जज एमके नागपाल ने कहा कि सिसोदिया को अरेस्ट करके सीबीआई ने कोई गुनाह नहीं किया है। न तो सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के किसी आदेश की अवहेलना की है और न ही हाईकोर्ट की। सीबीआई ने सिसोदिया को तभी गिरफ्तार किया जब एजेंसी को लगा कि ये बेहद जरूरी था। ऐसे में सिसोदिया के हाल फिलहाल जेल से बाहर आने की संभावना कम ही है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियादिल्लीBJPप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया