लोगों की भावनाओं का अपमान करके इस पाप से बच नहीं सकते केजरीवाल : गजेन्द्र शोखवत

By भाषा | Published: November 9, 2021 08:56 PM2021-11-09T20:56:49+5:302021-11-09T20:56:49+5:30

Kejriwal cannot escape this sin by insulting people's sentiments: Gajendra Shokhwat | लोगों की भावनाओं का अपमान करके इस पाप से बच नहीं सकते केजरीवाल : गजेन्द्र शोखवत

लोगों की भावनाओं का अपमान करके इस पाप से बच नहीं सकते केजरीवाल : गजेन्द्र शोखवत

नयी दिल्ली, नौ नवंबर भारतीय जनता पार्टी के नेता और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि वह ‘‘लोगों की भावनाओं का अपमान करके, उस पाप’’ से बच नहीं सकते हैं।

छठ पूजा के पहले दिन सोमवार को यमुना में विषैले सफेद फोम के बीच खड़े होकर पूजा करते श्रद्धालुओं की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच राजनीतिक कहासुनी शुरू हो गई है।

एक ओर भाजपा आरोप लगाया रही है कि आप सरकार ने नदी की दयनीय अवस्था छुपाने के लिए यमुना में छठ पूजा की अनुमति नहीं दी, वहीं आप नेता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और राघव चड्ढा ने नदी में सफेद फोम के लिए पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश और हरियाणा को जिम्मेदार बताया है।

शेखावत ने मंगलवार को कहा, ‘‘केजरीवाल और दिल्ली सरकार दोनों ही यमुना नदी को स्वच्छ करने की अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नदी को निर्मल बनाने के स्थान पर वे महिलाओं से (यमुना तट पर) छठ नहीं मनाने को कह रहे हैं। केजरीवाल दिल्ली के मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं।’’

यमुना में दूसरे राज्यों से प्रदूषित जल बहकर आने के केजरीवाल के आरोप पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि यह तथ्यों के साथ छेड़खानी है।

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल को चुनौती स्वीकार करनी चाहिए, बेकार के दोषारोपण में नहीं पड़ना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है कि छठ पूजा के समय यमुना प्रदूषित हैं। केजरीवाल लोगों की आस्था का अपमान करके इस पाप से भाग नहीं सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kejriwal cannot escape this sin by insulting people's sentiments: Gajendra Shokhwat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे