लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने बच्चों से डेंगू के खिलाफ अभियान में शामिल होने की अपील की

By भाषा | Updated: September 18, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बच्चों से दिल्ली सरकार के डेंगू रोधी अभियान में हिस्सा लेने तथा अपने घर और आसपास में जमे पानी को निकालने का आग्रह किया।

बयान में बताया गया कि डेंगू के खिलाफ इस सप्ताह के अभियान का नाम ‘चिल्ड्रन ऑफ दिल्ली’ और ‘कम ऑन किड्स, लेट्स गिव डेंगू ए किक: 10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट इज द ट्रिक’ है।

मुख्यमंत्री को उद्धृत करते हुए बयान में कहा गया, ‘‘प्यारे बच्चे, आप डेंगू से लड़ने के लिए तैयार हो जाएं। डेंगू से दिल्ली की रक्षा करने के लिए प्रत्येक रविवार को 10 मिनट घर पर काम करें। इसके लिए हमें जमे हुए पानी का पता लगाने के लिए घर और आसपास का निरीक्षण करना है।’’

एक अधिकारिक बयान में कहा गया कि पिछले साल की तरह ही दिल्ली सरकार ने इस बार भी डेंगू के प्रकोप को खत्म करने के लिए '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान शुरू किया है। बयान में कहा गया कि दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, विधायक और अधिकारी इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं और अपने घरों में जमे पानी को हर रविवार साफ कर रहे हैं।

बयान में बताया गया कि हर साल एक सितंबर से 15 नवंबर के बीच डेंगू के अधिकतम मामले सामने आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम