लाइव न्यूज़ :

वीडियोः श्लोकों और ढोल की थाप के बीच खुला केदारनाथ धाम का कपाट, सीएम धामी ने की पूजा अर्चना, 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

By अनिल शर्मा | Updated: April 25, 2023 11:32 IST

खराब मौसम को लेकर तीर्थयात्रियों के रुद्रप्रयाग जाने पर रोक लगा दी गई थी लेकिन मंगलवार सुबह मौसम में सुधार के बाद यात्रा फिर से शुरू कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देचार धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शनिवार को हरिद्वार से रवाना हुआ।कपाट खुलने से पहले भगवान शिव के धाम को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों को मौसम के पूर्वानुमान पर विचार करने के बाद अपनी यात्रा शुरू करने की सलाह दी है।

केदारनाथः केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार की सुबह तीर्थयात्रियों के लिए श्लोकों (भजन) और  ढोल की थाप के बीच खोल दिए गए। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन को कतार में खड़े रहे। कपाट खुलने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ के दर्शन किए और मंदिर में पूजा अर्चना की। 

चार धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शनिवार को हरिद्वार से रवाना हुआ। देश के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक के खुलने से पहले भगवान शिव के धाम को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया था।  इस बीच खराब मौसम को लेकर तीर्थयात्रियों के रुद्रप्रयाग जाने पर रोक लगा दी गई थी लेकिन मंगलवार सुबह मौसम में सुधार के बाद यात्रा फिर से शुरू कर दी गई।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एएनआई को बताया था कि पूर्व पंजीकरण वाले तीर्थयात्रियों को रुद्रप्रयाग जाने की अनुमति दी जा रही है जबकि अन्य तीर्थयात्रियों को श्रीनगर में रोका जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक केदारनाथ और बदरीनाथ इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड सरकार के मुताबिक अब तक चार धाम यात्रा के लिए 17 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों को मौसम के पूर्वानुमान पर विचार करने के बाद अपनी यात्रा शुरू करने की सलाह दी है। डीजीपी  ने कहा कि यात्रा के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चार धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शनिवार को हरिद्वार से रवाना हुआ।

टॅग्स :केदारनाथपुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्डChar Dham Yatra
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी