लाइव न्यूज़ :

कश्मीर सर्दी मौसमः चिल्ले खुर्द की विदाई के साथ ही रंग दिखाने लगा मौसम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 23, 2026 13:01 IST

Kashmir Winter Weather: बर्फबारी और बारिश की भविष्यवाणी है पर पर्यटकों के लिए चिंता यह है कि वे गुलमर्ग के कई हिस्सों से बर्फ को गायब पाने लगे हैं। गुलमर्ग की ढलानों पर स्कींइग सिखाने वाले भी परेशान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देKashmir Winter Weather: सबसे ज्यादा चिंता की बात गुलमर्ग के पहाड़ों से आने वाली खबर है।Kashmir Winter Weather: सर्दियों की राजधानी जम्मू में भी यही हाल है।Kashmir Winter Weather: तापमान समान्य से 10 डिग्री ऊपर पहुंच गया है।

जम्मूः कश्मीर में भयानक सर्दी के मौसम के दूसरे भाग ‘चिल्ले खुर्द’ की 20 फरवरी को विदाई हो चुकी है। अर्थात 20 फरवरी को इसका अंतिम दिन था। अब 21 फरवरी से चिल्ले बच्चा के दस दिन आरंभ हो चुके हैं, फिर कश्मीर में सर्दी के मौसम के खात्मे की घोषणा। पर बुरी खबर यह है कि चिल्ले खुर्द की विदाई से दो दिन पहले ही मौसम जो रंग दिखा रहा है वह चिंताजनक है। चिंता की बात तापमान में होने वाली अप्रत्याशित वृद्धि है। मौसम विभाग के बकौल, श्रीनगर में ही तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक है। और सर्दियों की राजधानी जम्मू में भी यही हाल है।

सबसे ज्यादा चिंता की बात गुलमर्ग के पहाड़ों से आने वाली खबर है जहां तापमान समान्य से 10 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। हालांकि आज हल्की बर्फबारी और बारिश की भविष्यवाणी है पर पर्यटकों के लिए चिंता यह है कि वे गुलमर्ग के कई हिस्सों से बर्फ को गायब पाने लगे हैं। गुलमर्ग की ढलानों पर स्कींइग सिखाने वाले भी परेशान हैं।

जिनके बकौल, गर्म मौसम की मार बर्फ पर पड़ने के कारण बर्फ तेजी से पिघल रही है। अब अगले महीने से श्रीनगर में ट्यूलिप गार्डन को खोलने की तैयारी हो रही है। दो साल पहले भी इसके फूल समय से पहले मुरझा गए थे। पर इसके प्रति इस बार परेशानी यह है कि चिल्ले खुर्द की विदाई के पहले ही तापमान के उछाले मारने के कारण फूलों के खिलने पर संदेह उत्पन्न होने लगा है।

दरअसल कश्मीर में सर्दी के 40 दिनों में भयानक सर्दी का अनुमान लगाया जाता रहा है। यह 21 और 22 दिसम्बर की रात से शुरू होते हुए 1 मार्च तक चलता है। जिसमें पहले 20 दिनों को चिल्ले कलां कहा जाता है जिसमें भयानक सर्दी पड़ती है और अगले 10 दिनों को चिल्ले खुर्द।

जबकि अंतिम दस दिन चिल्ले बच्चा होता है जिसमें सर्दी बहुत कम ही महसूस होती है। पर इस बार मौसम की दगाबाजी यह रही है कि भयानक सर्दी तो पहले 20 दिनों मंे हुई पर उतनी बर्फ नहीं गिरी जितनी चाहिए थी। इसे अल नीनो और ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव बताया जाने लगा है।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागजम्मू कश्मीरमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो