लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: राष्ट्रगान गायन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

By भाषा | Updated: September 1, 2021 00:30 IST

Open in App

कश्मीर के संभागीय आयुक्त के पांडुरंग पोले ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रगान गायन प्रतियोगिता के विजेताओं को मंगलवार को सम्मानित किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए सूचना निदेशालय और जनसंपर्क विभाग, श्रीनगर के सभागार हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कश्मीर के संभागीय आयुक्त ने समारोह की अध्यक्षता की तथा प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार वितरित किए। पोले ने इस तरह के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए डीआईपीआर की भूमिका की सराहना की और कहा कि प्रतियोगिता में कश्मीर के सभी जिलों से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उनहोंने कहा कि कश्मीरी लोग भी भारत के अन्य राज्यों के लोगों की तरह ही देशभक्त हैं और उन्होंने सभी मोर्चों पर देश की सेवा की है तथा सेना और पुलिस में वीरता पुरस्कार जीते हैं। संभागीय आयुक्त ने बताया कि 75वें स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर में सात हजार से अधिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारतईरान में फंसे 150 कश्मीरी मेडिकल छात्रों का पहला जत्था आर्मेनिया पहुंचा?, 15 मार्च को दिल्ली और मुंबई पहुंचने की उम्मीद

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

कारोबारश्रीनगरः एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 16 मार्च को पर्यटकों के लिए खुलेगा, 70-75 तरह के 1.8 मिलियन ट्यूलिप के पौधे

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह