लाइव न्यूज़ :

बर्फबारी से कश्मीर में तबाही, CRPF जवान सहित दो की मौत, दर्जनों घर क्षतिग्रस्त, राजमार्ग बंद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 6, 2021 16:01 IST

कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मुगल रोड बंद रहने और विमानों का आवागमन निलंबित रहने से लगातार चौथे दिन बुधवार को भी देश के शेष हिस्सों से घाटी का संपर्क कटा रहा।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर सुरंग के पास बर्फ जमा होने से राजमार्ग बंद है।राजमार्ग के कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं और चट्टानें गिरी हैं।260 किलोमीटर लंबे मार्ग पर फंसे वाहनों को निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।

जम्मूः तीन दिनों से हो रही भीषण बर्फबारी ने कश्मीर में भयानक तबाही मचाई है। आरंभिक रिपोर्टाें के अनुसार, दो लोगों की मौत मकान गिरने से हो चुकी है जबकि दो दर्जन से अधिक घर भी गर्फ से ढह गए।

चौथे दिन भी पेशनल हाईवे समेत सभी अन्य सड़क मार्ग बंद हैं। पिछले तीन दिनों से कोई विमान उड़ान भी नहीं भर पाया है।अभी तक बर्फबारी के कारण वृद्ध महिला समेत दो लोगों की जान जा चुकी है। मरने वाला दूसरा व्यक्ति सीआरपीएफ जवान है। वह पूर्व विधायक सईद मोहम्मद आखून की सुरक्षा में तैनात था।

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक सईद मोहम्मद आखून की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ की 115 बटालियन के जवान पर बर्फ से लदी छत गिर गई। बर्फ में दबने से उसकी मौत हो गई। जवान की पहचान एससी मुर्मू निवासी बुकारू पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। यह हादसा श्रीनगर के हजरतबल इलाके में पेश आया। इसके अलावा दूसरा हादसा जिला कुपवाड़ा के त्रेगाम इलाके में पेश आया जब बर्फ से लदी छत कमरे में मौजूद एक बुजुर्ग महिला पर गिर गई।

शनिवार रात से जारी बारिश मंगलवार देर रात से थम गई है। लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी जम्मू में बारिश के आसार बने हुए हैं। कश्मीर में आज से मौसम आज से साफ हो जाएगा। बारिश थम जाने के बावजूद ठंड का प्रकोप बढे़गा। 

बुधवार को भी लो-विजिब्लिटी होने के कारण जम्मू व श्रीनगर में सुबह के समय सभी उड़ानें कैंसिल कर दी गई। घाटी पहुंचने वाली दर्जनों उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमीं बर्फ को साफ करने का अभियान जारी है लेकिन लगातार भारी बर्फबारी और कम दृश्यता की वजह से रनवे पर विमानों का आवागमन नहीं हो सकता है।

दिन भर के लिए दर्जनों उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मौसम में सुधार और रनवे पर बिल्कुल भी बर्फ नहीं जमीं होने की स्थिति में ही विमानों का परिचालन शुरू किया जा सकता है। घाटी में भारी बर्फबारी के मद्देनजर पिछले तीन दिन से विमानों का परिचालन निलंबित है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?