लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 31, 2020 07:55 IST

इससे पहले शनिवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग में इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा हैआतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पोश करीरी इलाके में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के घेरे में 2 से 3 आतंकी हैं। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मुठभेड़ स्थल की ओर भेजा गया है। मुठभेड़ शुरू होते ही पत्थरबाज भी वहां जमा होने शुरू हो गए थे। इलाके में मोबाइल और इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों से जुड़े तीन लोगों को पकड़ा और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीरी जिले के सोपोर क्षेत्र में सोपोर-कुपवाड़ा रोड पर शेंगरगुंड में तीनों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान मुश्ताक अहमद मीर उर्फ लश्किरी, मुदसिर अहमद मीर और अतहर शमास के रूप में हुई है। तीनों सोपोर के ब्राथ कलां इलाके के निवासी हैं। उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअनंतनागआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस