लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: CRPF ट्रेनिंग कैंप पर हमले में 5 जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 31, 2017 18:02 IST

हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ली है। कुछ दिन पहले ही जैश कमांडर नूर त्राली भारतीय सेना के हाथों मारा गया था।

Open in App

कश्मीर के पुलवामा स्थित लैथापोरा सीआरपीएफ ट्रे‍निंग कैंप पर हमले में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं। लेकिन सीपीआरएफ को भी 5 जवान खोने पड़े हैं। फिलहाल गोलीबारी जारी है। ट्रेनिंग कैंप की चौमंजिला इमारत में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को पुलिस ने मार गिराया है।

पुलवामा के एसपी वैद के मुताबिक पहले एक जवान के शहीद होने और घायल तीन जवानों की हालत स्थिर होने की जानकारी ‌थी। लेकिन बाद में मिली जानकारी के अनुसार सभी 5 जवान शहीद हो गए हैं। आतंकी कैंप में रात 2:10 बजे घुसे थे। 

 

अहम बात ये थी कि इसी बिल्डिंग में सीआरपीएफ सेंटर का एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक भी है। उसमें सीआरपीएफ का कंट्रोल रूम भी है। इतना ही नहीं कैंप 185 बटालियन का मुख्यालय भी है और जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस कैंप पर फिदायीन हमले की चेतावनी दी थी। लेकिन उस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया।

हमले की जिम्मेदारी जैश ए मोहम्मद ने ली है। हाल ही में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जैश कमांडर नूर त्राली को मार गिराया था। इस हमले को उसी के बदले के रूप में देखा जा रहा है। 

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए