लाइव न्यूज़ :

कासगंज में दूसरे दिन भी हिंसा-आगजनी, उपद्रवियों ने चार दुकानें जलाईं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 27, 2018 13:28 IST

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कासगंज में दो समुदायों के बीच हुई हिंसा में एक युवक की मौत हो गयी थी। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Open in App

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार (27 जनवरी) को लगातार दूसरे दिन हिंसा और आगजनी हुई। उपद्रवियों ने चार दुकानों में आग लगा दी। शुक्रवार (26 जनवरी) को दो समुदायों के बीच हुई हिंसा मामले में पुलिस ने नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

शुक्रगंज को कासगंज के बड्डू नगर मोहल्ले में कुछ लोगों द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार तिरंगा यात्रा के लिए पहले से इजाजत नहीं ली गयी थी।

तनाव के कारण शनिवार को कासंगज बाजार की ज्यादातर दुकानें बंद हैं। पुलिस ने मिलीजुली आबादी वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। हिंसा में गोली चलने से मारे गये चंदन गुप्ता का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। सांसद राजवीर सिंह ने वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष की सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात करायी जिसके बाद गुप्ता के परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट करके पुलिस को उपद्रवियों के संग कड़ाई से पेश आने का निर्देश दिया। सीएम आदित्यनाथ ने जनता से भी शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की है।  हिंसा के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास