लाइव न्यूज़ :

इंडसइंड बैंक घोटाला मामले में कार्वी के सीईओ, सीएफओ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:53 IST

Open in App

हैदराबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को घोटाले के शिकार कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के दो वरिष्ठ अधिकारियों को ग्राहकों की प्रतिभूतियों को गिरवी रखकर बैंकों से ली गई धनराशि के साथ हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इंडसइंड बैंक की एक शिकायत के आधार पर कार्वी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव रंजन सिंह और मुख्य वित्तीय अधिकारी जी कृष्ण हरि को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इससे पहले कार्वी के अध्यक्ष सी पार्थसारथी को इंडसइंड बैंक को 137 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। नवंबर 2019 में, सेबी ने केएसबीएल को नए ब्रोकरेज क्लाइंट लेने से रोक दिया था, क्योंकि यह पाया गया कि ब्रोकरेज फर्म ने कथित तौर पर ग्राहकों की प्रतिभूतियों के 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का दुरुपयोग किया है। नवंबर 2020 में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग को डिफॉल्टर घोषित किया और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भी इसी तरह की कार्रवाई शुरू करने के बाद ब्रोकरेज कंपनी से अपनी सदस्यता वापस ले ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी जी आप कभी सुधरने वाले नहीं हैं, भगवान आपका भला करेगा?, केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा- आप गलत चश्मा लगाकर घूम रहे

भारत72 से 42 पर पहुंचाने वाले लोग यहां आकर क्या करेंगे?, ललन सिंह ने कहा-आरसीपी सिंह की जरूरत नहीं

भारतइजराइल यात्रा पर ललन सिंह, जदयू में वापसी कर रहे आरसीपी सिंह?, पटना सड़कों पर लगाए गए पोस्टर

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतबिहार कैबिनेट गठनः शाह-नड्डा से मिले संजय और ललन, बंद कमरे में 3 घंटे की बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार और सरकार गठन को लेकर चर्चा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर