लाइव न्यूज़ :

चेन्नई: करुणानिधि की तबीयत बिगड़ी, डिप्टी CM सहित कई दिग्गज पहुंचे हाल जानने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 27, 2018 11:16 IST

DMK Chief Karunanidhi Health News Live Update, highlights: कावेरी अस्‍पताल द्वारा जारी हेल्‍थ बुलेटिन में कहा गया कि यूरिनरी ट्रैक्‍ट इंफेक्‍शन की वजह से करुणानिधि को बुखार आ गया है।

Open in App

चेन्नई, 27 जुलाई: तमिलनाडु के पूर्व मुख्‍यमंत्री और डीएमके नेता एम करुणानिधि को हाल ही में तबियब बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऐसे में खबरों की मानें तो प्रमुख एम. करुणानिधि की तबीयत बिगड़ गई है। 

अब उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। कावेरी अस्‍पताल द्वारा जारी हेल्‍थ बुलेटिन में कहा गया कि यूरिनरी ट्रैक्‍ट इंफेक्‍शन की वजह से करुणानिधि को बुखार आ गया है।

चेन्नई: डीएमके अध्‍यक्ष एम करुणानिधि अस्‍पताल में हुए भर्ती, होनी है सर्जरी

वहीं,  अस्‍पताल के बयान के अनुसार, करुणानिधि की हालत में थोड़ी सी गिरावट देखी है और उनके आवास मेडिकल एक्‍सपर्ट्स की एक टीम चौबीसों घंटे निगरानी रख रही है। तमिलनाडु के डिप्‍टी सीएम ओ पन्‍नीरसेल्‍वम ने करुणानिधि के बेटे और डीएमके के कार्यकारी अध्‍यक्ष एमके स्‍टालिन से चेन्‍नई में मुलाकात की है। 

यूरिनरी ट्रैक्‍ट इंफेक्‍शन के चलते उन्‍हें आए बुखार का इलाज चल रहा है। उन्‍हें घर पर अस्‍पताल के स्‍तर का इलाज दिया जा रहा है। वहीं, करुणानिधि का हालचाल जानने के लिए उनके घर पर समर्थकों का तांता लगा हुआ है। तमिलनाडु के उपमुख्यंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम कई मंत्री और एआईडीएमके के दिग्गज नेताओं के साथ करुणानिधि का हालचाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन से भी मुलाकात की।

 तमिलनाडु में फिर बदलेगा राजनीति का रंग, DMK फहराएगी जीत का झंडा

खबर है कि उनका 18 जुलाई शाम तक  करुणानिधि का ऑपरेशन होना था, हालांकि अभी तक ऑपरेशन से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो सकी थी। वहीं, इससे पहले जब पीएम मोदी कर्नाटका के दौरे पर गए थे तो उन्होंने  करुणानिधि से मुलाकात की थी। यह पहला मौका था, जब मोदी ने करुणानिधि से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की थी। मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हुआ थी, जब स्टालिन केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे थे। 

मोदी से मुलाकात के बाद वीलचेयर पर बैठे करुणानिधि घर के दरवाजे के पास आए थे और हाथ हिलाकर बाहर खड़े डीएमके कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया था। 

टॅग्स :तमिलनाडुडीएमकेएम करूणानिधि
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील