लाइव न्यूज़ :

मरीना बीच पर कलाइग्नर को दफनाने पर फिर विवाद, AIDMK सरकार ने कहा- करुणानिध‌ि ने खुद नहीं चाहते थे वहां बने समाधि

By भाषा | Updated: August 8, 2018 09:26 IST

DMK Chief Karunanidhi Death News:विपक्षी दलों ने मरीना बीच पर करुणानिधि को दफनाने की द्रमुक की मांग का समर्थन किया है।

Open in App

चेन्नई, 8 अगस्तः तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि को मरीना बीच पर दफनाने देने की द्रमुक की मांग राज्य सरकार से खारिज होने और उसके बजाय इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों सी राजगोपालचारी और के कामराज के स्मारकों के समीप जगह देने की उसकी पेशकश पर कल रात बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। इस पर आज सुबह मामले की सुनवाई करते हुए कार्यकारी जज ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद करुणानिधि के वकील को केस वापस लेने को कहा। क्योंकि दूसरे पक्ष को इस बात पर कोई आपत्ति नहीं थी कि करुणानिधि के शव को मरीना बीच पर दफनाया जाए।

लेकिन बाद में एआईडीएमके सरकार ने कोर्ट में काउंटर एफिडेविड जारी किया और कहा कि करुणानिधि खुद नहीं चाहते थे कि वहां समाधियां बनें। प्रोटोकॉल आने के बाद उन्होंने पूर्व सीएम जानकी रामचद्रंन को वहां दफनाने के लिए जमीन नहीं अलॉट की थी।

 

 

राहुल गांधी, सीताराम येचुरी, डी राजा समेत कई विपक्षी नेताओं और अभिनेता रजनीकांत ने द्रमुक की मांग का समर्थन किया एवं सरकार से मरीना बीच पर दिवंगत नेता के लिए जगह आवंटित करने की अपील की। यह विवाद ऐसे समय में खड़ा हुआ है जब वृहन चेन्नई निगम को प्रसिद्ध मरीना बीच पर शवों का अंतिम संस्कार की इजाजत देने से रोकने का अनुरोध करने वाली एक जनहित याचिका को मद्रास उच्च न्यायालय से वापस ले लिया गया।

द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने करुणानिधि के लंबे सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी को पत्र लिखा और उनसे मरीना बीच पर दिवंगत नेता को उनके मार्गदर्शक सी एन अन्नादुरई के समाधि परिसर में जगह देने की मांग की थी। स्टालिन ने अपने पिता के निधन से महज कुछ ही घंटे पहले इस संबंध में मुख्यमंत्री से भेंट भी की थी।

सरकार ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह मद्रास उच्च न्यायालय में लंबित कई मामलों और कानूनी जटिलताओं के कारण मरीना बीच पर जगह देने में असमर्थ है। अतएव सरकार राजाजी और कामराज के स्मारकों के समीप सरदार पटेल रोड पर दो एकड़ जगह देने के लिए तैयार है। कुछ खबरों में कहा गया है कि सरकार मरीना बीच पर करुणानिधि को दफनाने के लिए इसलिए जगह देने को अनिच्छुक है क्योंकि वह वर्तमान मुख्यमंत्री नहीं थे।

पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन और उनकी बेहद करीबी जे जयललिता मरीना बीच पर ही दफन किये गये थे और वहीं उनके स्मारक बनाए गए। ये दोनों राजनीति में करुणानिधि के कट्टर विरोधी थे। करुणानिधि के पूर्ववर्ती अन्नादुरई का जब निधन हुआ था, तब वह मुख्यमंत्री थे। द्रमुक कार्यकर्ताओं ने तत्काल ही प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उन्होंने मरीना बीच पर करुणानिधि को दफनाने के लिए जगह की मांग की।

विपक्षी दलों ने द्रमुक की मांग का समर्थन किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जयललिता जी की तरह, कलैनार तमिल लोगों की आवाज की अभिव्यक्ति थे। वह आवाज मरीना बीच पर जगह पाने की हकदार है।’’ 

सीताराम येचुरी ने कहा, ‘‘कलैनार के लिए मरीना बीच पर दफनाने की जगह देने से इनकार करना दुर्भाग्यजनक है। ’’ 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एम करुणानिधि
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि होंगे नए डिप्टी सीएम, आज लेंगे शपथ; तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

भारतजब इंदिरा गांधी का कहा नहीं मानने के बाद गिर गई थी द्रमुक की सरकार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने बताई आपातकाल की घटना

भारतRajya Sabha polls: तमिलनाडु में 6 सीट पर चुनाव, डीएमके ने तीन प्रत्याशियों की घोषणा की, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम हो सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी

भारततमिलनाडु विधानसभा में 50 साल पूरे करने पर द्रमुक नेता दुरईमुरुगन को किया गया सम्मानित

ज़रा हटकेद्रविड़ मुनेत्र कड़गमः ट्विटर पर एम के स्टालिन का विरोध, नौ घंटे से अधिक तक ट्रेंड करता रहा, #goback stalin

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए