लाइव न्यूज़ :

करतारपुर कोरिडोर: पंजाब के मुख्यमंत्री ने सेवा शुल्क पर प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की

By भाषा | Updated: September 13, 2019 01:20 IST

प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया है कि इस मामले के जल्द हल के लिए विदेश मंत्रालय द्विपक्षीय बैठकों में यह मुद्दा उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से सेवा शुल्क लगाने के लिए दिये जा रहे ज़ोर से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ेगा जबकि बड़ी तादाद में श्रद्धालु इस बोझ को उठाने की क्षमता नहीं रखते।

Open in App

पाकिस्तान की तरफ से करतारपुर गलियारे से होकर जाने वाले श्रद्धालुओं पर सेवा शुल्क लगाने के प्रस्ताव के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान पर शुल्क न लगाने के लिए दबाव डालें।

प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया है कि इस मामले के जल्द हल के लिए विदेश मंत्रालय द्विपक्षीय बैठकों में यह मुद्दा उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से सेवा शुल्क लगाने के लिए दिये जा रहे ज़ोर से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ेगा जबकि बड़ी तादाद में श्रद्धालु इस बोझ को उठाने की क्षमता नहीं रखते।

उन्होंने कहा कि पहले भी वह कई मौकों पर सरकार के पास यह मांग रख चुके हैं कि पाकिस्तान सरकार से यह आग्रह किया जाए कि करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वीज़ा या कोई शुल्क या कोई अन्य अधिभार लगाने की शर्त न रखी जाये।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे पाकिस्तान स्थित पवित्र स्थान गुरूद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की तरफ से लम्बे समय से ‘खुले दर्शन दीदार’ की मांग पूरी होगी। कैप्टन ने करतारपुर गलियारे की ऐतिहासिक महत्ता बताते हुए कहा कि यह गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर खुलने जा रहा है, जो इस साल नवंबर महीने में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा ।

भारत और पाकिस्तान करतारपुर गलियारे के माध्यम से पाक स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में श्रद्धालुओं की वीजा-मुक्त यात्रा के लिए सहमत हुए थे ।

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब