लाइव न्यूज़ :

करतारपुर गलियाराः अपनी झोली भरेगा पाकिस्तान, हर साल कमाएगा 3,65,00,000 डॉलर, प्रति तीर्थयात्री 20 डॉलर सेवा शुल्क लेगा

By भाषा | Updated: October 22, 2019 13:46 IST

एक अमेरिकी डॉलर 70.95 भारतीय रुपये का था और पाकिस्तान प्रतिदिन 70.95 लाख रुपये की कमाई करेगा। चूंकि तीर्थयात्रा को एक वर्ष में सभी 365 दिनों की अनुमति दी जाएगी इसलिए पाकिस्तान 3,65,00,000 डॉलर कमाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देतीर्थयात्रियों के लिए यात्रा के समुचित संचालन के लिए भारत ने पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को एक समझौते पर हस्ताक्षर करने का निर्णय लिया है।भारत ने भविष्य में तीर्थयात्रियों से सेवा शुल्क वसूले जाने के निर्णय की समीक्षा किये जाने का पाकिस्तान से अनुरोध किया है।

करतारपुर में दरबार साहिब की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों से पाकिस्तान के प्रतिवर्ष 258 करोड़ भारतीय रुपये(लगभग 571 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) कमाने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने जानकारी दी। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों से सेवा शुल्क वसूलना पाकिस्तान के लिए विदेशी मुद्रा जुटाने का एक अन्य स्रोत होगा। पाकिस्तान ने गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर की यात्रा करने के लिए पांच हजार तीर्थयात्रियों को अनुमति दी है। पाकिस्तान प्रति तीर्थयात्री 20 डॉलर सेवा शुल्क भी वसूलेगा जिससे उसे हर रोज एक लाख डॉलर की कमाई होगी।

सोमवार को एक अमेरिकी डॉलर 70.95 भारतीय रुपये का था और पाकिस्तान प्रतिदिन 70.95 लाख रुपये की कमाई करेगा। चूंकि तीर्थयात्रा को एक वर्ष में सभी 365 दिनों की अनुमति दी जाएगी इसलिए पाकिस्तान 3,65,00,000 डॉलर कमाएगा। करतारपुर गलियारे से तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा के समुचित संचालन के लिए भारत ने पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को एक समझौते पर हस्ताक्षर करने का निर्णय लिया है।

भारत ने भविष्य में तीर्थयात्रियों से सेवा शुल्क वसूले जाने के निर्णय की समीक्षा किये जाने का पाकिस्तान से अनुरोध किया है। पिछले महीने भारत और पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे के जरिये गुरुद्वारा दरबार साहिब की यात्रा के लिए भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा मुक्त यात्रा पर सहमति जताई थी। 

करतारपुर गलियारे के लिए 20 डालर के सेवा शुल्क पर भारत ने जताई ‘‘निराशा’’

भारत ने सोमवार को कहा कि वह करतारपुर गलियारे के संचालन के लिए 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने को तैयार है। साथ ही उसने प्रति तीर्थयात्री से 20 डॉलर सेवा शुल्क वसूले जाने के निर्णय पर ‘‘निराशा’’जाहिर की और पाकिस्तान से उसके इस फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के पावन मौके पर करतारपुर साहिब गलियारा खोले जाने के लिए सरकार ने कदम उठाये है ताकि भारत से तीर्थयात्री और प्रवासी भारतीय कार्ड रखने वाले लोग पाकिस्तान में पवित्र गुरुद्वारा करतारपुर साहिब की यात्रा कर सके।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह निराशा की बात है कि भारत के तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कई मुद्दों पर सहमति बनने के बावजूद पाकिस्तान प्रति तीर्थयात्री प्रति यात्रा 20 डॉलर सेवा शुल्क लगाने पर जोर दे रहा है।’’ उसने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान से लगातार अनुरोध किया है कि तीर्थयात्रियों की इच्छाओं का सम्मान करते हुए उसे इस तरह का शुल्क नहीं लेना चाहिए। बयान में कहा गया है कि भारत किसी भी समय स्थिति के अनुसार समझौते में संशोधन को तैयार होगा।

यह गलियारा भारत के पंजाब में डेरा बाबा नानक धर्मस्थल को करतारपुर के गुरुद्वारे जोड़ेगा। करतारपुर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग चार किलोमीटर दूर पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में स्थित है। भारत और पाकिस्तान की योजना गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर सालभर चलने वाले समारोहों से पहले नवम्बर की शुरुआत में यह गलियारा खोलने की है। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तानपंजाबइमरान खानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं