लाइव न्यूज़ :

सिद्धू ने करतारपुर जाने के लिए विदेश मंत्री को लिखा पत्र, कहा- पाकिस्तान सरकार ने बुलाया है

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 2, 2019 16:13 IST

सिद्धू ने करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति विदेश मंत्री से मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता और पंजाब की अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर भारत सरकार से पाकिस्तान जाने की इजाजत मांगी है। सिद्धू ने करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति विदेश मंत्री से मांगी है।

कांग्रेस नेता और पंजाब की अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर भारत सरकार से पाकिस्तान जाने की इजाजत मांगी है। सिद्धू ने विदेश मंत्री एस जय शंकर में पत्र लिखकर पाकिस्तान जाने की अनुमति मांगी है।

सिद्धू ने करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति विदेश मंत्री से मांगी है। सिद्धू ने पत्र में यह भी बताया है कि पाकिस्तान सरकार की ओर से उन्हे आमंत्रण प्राप्त हुआ है। 

बता दें 9 नवंबर को करतारपुर गलियारे का उद्घाटन होना है। सिद्धू ने पत्र के मजमून में लिखा, ''एक विनम्र सिख होने के नाते मेरी यह खुशकिस्मती होगी कि मैं इस महान ऐतिहासिक अवसर पर हमारे महान गुरु बाबा नानक के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित कर पाऊं और अपनी जड़ से जुड़ पाऊं।''

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान की अपनी पिछली यात्रा को लेकर काफी विवादों में रह चुके हैं। एक वीडियो में पाकिस्तानी सैन्य जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलते नजर आए थे। इस पर सिद्धू ने सफाई दी थी कि बाजवा ने करतारपुर पर बात करते हुए उन्हें गले लगा लिया था। सिद्धू दरअसल, पाक पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए थे। 

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार (1 नवंबर) को ट्वीट कर करतारपुर गलियारे को लेकर भारतीय श्रद्धालुओं का जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘‘भारत से तीर्थयात्रा के लिए करतारपुर आने वाले सिखों को पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी, केवल पहचान पत्र की जरूरत होगी। उन्हें 10 दिन पहले पंजीकरण कराने की आवश्यकता भी नहीं है। उनसे गुरु जी की 550वीं जयंती और उद्घाटन समारोह पर कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।’’

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरनवजोत सिंह सिद्धूपाकिस्तानमोदी सरकारइमरान खानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह