लाइव न्यूज़ :

वोटरों पर गुस्सा जाहिर करके विवादों में घिरे कर्नाटक के मंत्री थमन्ना!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 9, 2019 05:24 IST

मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के बेटे और जद(एस) के उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी इस सीट पर हालिया आमचुनाव हार गए थे. मंत्री का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह लोगों पर कथित तौर पर भड़क रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमंड्या लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले मदुरतालुक के वोटरों के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर एक नया विवाद पैदा कर दिया है. इस पर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमनलता अंबरीश ने कड़ी प्रतिक्रिया प्रकट की है.

बेंगलुरु, 8 जूनःकर्नाटक के परिवहन मंत्री डी. सी. थमन्ना ने मंड्या लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले मदुरतालुक के वोटरों के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर एक नया विवाद पैदा कर दिया है. दरअसल, मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के बेटे और जद(एस) के उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी इस सीट पर हालिया आमचुनाव हार गए थे. मंत्री का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह लोगों पर कथित तौर पर भड़क रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि मंत्री मादुर में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखने गए थे, जब कुछ लोगों ने उनसे कुछ सार्वजनिक काम कराने का आग्रह किया तो उन्होंने अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की. थमन्ना वीडियो में यह कहते दिख रहे हैं, ''आप यहां दिखावा करने आए हैं. क्या आपको शर्म नहीं आती? पहले भी मैं यहां काफी काम करा चुका हूं. क्या आपको वे याद हैं? अब आप मुझसे बात करने आ गए.'

'इस पर भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमनलता अंबरीश ने कड़ी प्रतिक्रिया प्रकट की है. सुमनलता ने इस सीट पर जद(एस) के उम्मीदवार को हराया था. सुमनलता ने कहा कि थमन्ना जनता के कारण ही इस पद पर बैठे हुए हैं. लोगों को पूछने का हक है, क्योंकि उन्होंने वोट दिया है. वह जिस पद पर हैं, जनता के कारण ही हैं.'

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल