लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बेलगावी, हुबली-धारवाड़ और कलबुर्गी के नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी

By भाषा | Updated: September 3, 2021 13:21 IST

Open in App

कर्नाटक के बेलगावी, हुबली-धारवाड़ और कलबुर्गी के नगर निगम चुनाव के साथ ही कुछ अन्य शहरी स्थानीय निकायों के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए चुनाव कराए जा रहे हैं। सात शहरी स्थानीय निकायों के 252 वार्ड में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जिनमें बेलगावी नगर निगम के 58 वार्ड, हुबली-धारवाड़ नगर निगम के 82, कलबुर्गी नगर निगम के 55 वार्ड शामिल हैं, साथ ही डोड्डाबल्लापुर शहर नगर पालिका परिषद (31), तरिकेरे टाउन नगर पालिका परिषद (23), बीदर नगर पालिका परिषद (2) और भद्रावती नगर पालिका परिषद (1) के लिए भी मतदान जारी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न कारणों से खाली पड़े विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों के 21 वार्ड के लिए भी शुक्रवार को उपचुनाव हो रहा है। सात शहरी स्थानीय निकायों के 252 वार्ड के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल 1,318 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि उपचुनाव में 21 वार्ड के लिए 59 उम्मीदवार मैदान में हैं। आयोग के अनुसार, 252 वार्ड में 14.01 लाख से अधिक पात्र मतदाता हैं, जिनमें हुबली-धारवाड़ में सर्वाधिक 8.11 लाख मतदाता हैं। कुछ स्थानीय निकायों का कार्यकाल पूर्ण होने और उच्च न्यायालय के आदेश के कारण ये चुनाव हो रहे हैं। मतदान शुक्रवार शाम पांच बजे संपन्न हो जाएगा और मतों की गणना छह सितंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारतDelhi: अवैध बांग्लादेशी बच्चों की होगी पहचान, MCD ने स्कूलों को दिया आदेश; जानें वजह

भारतVIDEO: राऊ IAS स्टडी सर्कल कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों की डूबकर मौत, देखिए कैसे पानी की तेज लहर अचानक बेसमेंट में घुसी

भारतडीसीडब्ल्यू के नोटिस के बाद एमसीडी ने लिया फैसला, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में तेजाब के इस्तेमाल पर लगाई रोक

भारतलखनऊ में शक्ति प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सभी नवनिर्वाचित 17 मेयर और नगर पंचायत अध्यक्षों का एक दिवसीय सम्मेलन कराएगी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम