लाइव न्यूज़ :

इनोवेशन के मामले में कर्नाटक नबंर वन, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ है सबसे फिसड्डी

By भाषा | Updated: October 18, 2019 05:48 IST

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने यह रिपोर्ट जारी की। निवेश आकर्षित करने के लिहाज से भी एक बार फिर कर्नाटक शीर्ष स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। उसके बाद क्रमश: महाराष्ट्र, हरियाण, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान और उत्तर प्रदेश का स्थान रहा।

Open in App
ठळक मुद्देनवप्रवर्तन के आधार की गई राज्यों की रैंकिंग में कर्नाटक शीर्ष स्थान पर रहा है। उसके बाद क्रमश: तमिलनाडु और महाराष्ट्र का स्थान रहा। नीति आयोग की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।वहीं दूसरी तरफ बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ सूची में सबसे नीचे हैं।

नवप्रवर्तन के आधार की गई राज्यों की रैंकिंग में कर्नाटक शीर्ष स्थान पर रहा है। उसके बाद क्रमश: तमिलनाडु और महाराष्ट्र का स्थान रहा। नीति आयोग की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। वहीं दूसरी तरफ बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ सूची में सबसे नीचे हैं। भारत नवप्रवर्तन सूचकांक 2019 को वैश्विक नवप्रवर्तन सूचकांक (जीआईआई) के अनुरूप ही तैयार किया गया है। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की नई खोज को लेकर माहौल पर गौर किया गया है। इससे नीतिनिर्माताओं को हर क्षेत्र में नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने के लिये नीति तैयार करने में मदद मिलेगी।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने यह रिपोर्ट जारी की। निवेश आकर्षित करने के लिहाज से भी एक बार फिर कर्नाटक शीर्ष स्थान प्राप्त करने में सफल रहा। उसके बाद क्रमश: महाराष्ट्र, हरियाण, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान और उत्तर प्रदेश का स्थान रहा।

रिपोर्ट में नवप्रवर्तन के मामले में रैंकिंग तीन श्रेणियों... बड़े राज्य, पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों / शहर और छोटे राज्य... के अंतर्गत की गयी है। पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में सिक्किम शीर्ष पर जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली ऊंचे पायदान पर है।

नवप्रवर्तन सूचकांक में ऊपर जगह बनाने वाले अन्य राज्यों में तेलंगाना, हरियाणा, केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। रिपोर्ट में देश में नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कारकों का गहराई से विश्लेषण किया गया है। यह देश के सतत विकास के लिहाज से नीतिनिर्माताओं और उद्योगों को कुछ मुद्दों को चिन्हित करने में मदद करती है। पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश और त्रिपुरा शीर्ष तीन राज्यों में शामिल है जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप, दिल्ली और गोवा शीर्ष तीन में हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘एक देश के लिये प्रभावी रूप से नीति तैयार करने के लिये क्षेत्रीय स्तर पर नवप्रवर्तन की स्थिति को समझने की जरूरत है। केवल राष्ट्रीय स्तर पर नीति पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक राज्य को अपने अनूठे संसाधनों और विशेषताओं के आधार पर जरूरतों के अनुसार अपनी नीति तैयार करने की आवश्यकता है।’’

कुमार ने कहा कि नवप्रवर्तन हमेशा बदलाव और प्रगति का अगुवा रहा है क्योंकि इससे पुरानी और कुंद पड़ चुकी गतिविधियां खत्म होती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘देश का पहला नवप्रवर्तन सूचकांक देश भर में नई खोज के लिये एक अनुकूल परिवेश तैयार करने में मदद करेगा। इस प्रकार के सूचकांक से नवप्रवर्तन माहौल के विकास के लिये राज्यों को अपनी रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी...।’’

नीति आयोग के सीईओ कांत ने कहा कि नीति आयोग ने देश में राज्य स्तर पर नवप्रर्वतन को बढ़ावा देने के लिये यह पहल की है। ‘‘यह राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को दूसरे राज्यों की तुलना में अपने प्रदर्शन को मानकीकृत बनाने में उपयोगी साबित होगा। इसके आधार पर वे अलग-अलग प्रदर्शन के कारणों को समझ पाएंगे और नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने के लिये बेहतर रणनीति तैयार कर सकेंगे।’’ 

टॅग्स :नीति आयोगकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया