लाइव न्यूज़ :

सूर्य ग्रहणः अंधविश्वास में चार दिव्यांग बच्चों को गले तक गोबर युक्त में कीचड़ में गाड़ा, मां-बाप बोले- इलाज से ठीक नहीं हो रहे थे

By भाषा | Updated: December 26, 2019 18:39 IST

सुल्तानपुर गांव में बच्चों के माता-पिता ने उनकी दिव्यांगता को दूर करने के लिये उन्हें कीचड़ में गले तक जिंदा गाड़ दिया। कीचड़ में कथित रूप से गोबर मिला था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने कुछ स्थानीय लोगों के साथ बच्चों को बाहर निकाला। मामले की जांच चल रही है।एक बच्ची के पिता ने कहा, "हम उसीका अनुसरण कर रहे थे जो हमारे बड़ों ने हमें बताई।

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार को सूर्य ग्रहण के दिन चार बच्चों को उनकी विकलांगता दूर करने के लिये गले तक कीचड़ में गाड़ दिया गया।

एक ओर जहां देश के अधिकतर हिस्से सूर्य ग्रहण के गवाह बने, वहीं दूसरी ओर सुल्तानपुर गांव में बच्चों के माता-पिता ने उनकी दिव्यांगता को दूर करने के लिये उन्हें कीचड़ में गले तक जिंदा गाड़ दिया। कीचड़ में कथित रूप से गोबर मिला था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने कुछ स्थानीय लोगों के साथ बच्चों को बाहर निकाला। मामले की जांच चल रही है। एक बच्ची के पिता ने कहा, "हम उसीका अनुसरण कर रहे थे जो हमारे बड़ों ने हमें बताई, जब चिकित्सा उपचार से कोई फायदा नहीं हुआ तो हमने इसे आजमाने का फैसला किया... हमें नहीं पता कि इससे हमारा बच्चा ठीक होगा या नहीं।

चिकित्सा उपचार से कोई मदद नहीं मिली तो हम इसे आजमाना चाहते थे।" एक अन्य बच्चे की मां ने कहा, "हमने अस्पतालों में बहुत पैसे खर्च किए, अब हम इसे आजमाना चाहते थे क्योंकि माना जाता है कि ग्रहण के दौरान ऐसा करना कारगर साबित होता है, लिहाजा हमने ऐसा किया।"

जिले के कुछ अन्य हिस्सों से भी ऐसी ही घटनाओं की खबर मिली है, जिनमें विजयपुरा जिले का इंडी इलाका भी शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि पहले भी सूर्य ग्रहण के दौरान इलाके से ऐसी ही घटनाओं की खबरें मिलती रही हैं। बहरहाल, पहले के मुकाबले अब इनकी तादाद कम हो गई है। 

टॅग्स :कर्नाटकसूर्य ग्रहणबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी