लाइव न्यूज़ :

पांच बार जिस सीट से रहे सांसद, पोते के लिए उसे छोड़ा, टुमकुर से हार गए पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 23, 2019 19:07 IST

हासन सीट से उन्होंने अपने पोते प्रज्जवल रेवन्ना को चुनाव में उतारा था। रेवन्ना ने जीत दर्ज की है वहीं, उनके दूसरे पोते निखिल कुमारस्वामी मांड्या लोकसभा सीट से हार गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा बीजेपी के जीएस बासवराज से हारे।देवेगौड़ा के दो पोतों में से एक हारा, एक जीता।

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार जीएस बासवराज से हार गए हैं। वह अपनी पारंपरिक कही जाने वाली हासन सीट को अपने पोते के लिए छोड़कर पहली बार कर्नाटक के टुमकुर से चुनाव लड़ रहे थे। हासन सीट से उन्होंने अपने पोते प्रज्जवल रेवन्ना को चुनाव में उतारा था। रेवन्ना ने जीत दर्ज की है वहीं, उनके दूसरे पोते निखिल कुमारस्वामी मांड्या लोकसभा सीट से हार गए हैं।

हासन सीट पर रेवन्ना की लड़ाई कांग्रेस के पूर्व मंत्री ए मंजू के साथ थी। ए मंजू इस बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव में उतरे थे। हासन सीट से देवगौड़ा पांच बार सांसद रह चुके थे लेकिन वहां से वह नहीं लड़े। 

मांड्या से एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी निर्दलीय उम्मीदवार सुमनलता से हार गए। सुमनलता ने कांग्रेस से टिकट के लिए गुहार लगाई थी लेकिन पार्टी से मायूसी हाथ लगने के बाद उन्होंने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने का फैसला किया था। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से अपना प्रत्याशी न उतारकर सुमनलता का समर्थन किया था। 

सुमनलता की पिता अंबरीश कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से तीन बार सांसद रहे थे। अंबरीश की पिछले वर्ष मौत हो गई थी। सुमनलता दक्षिण भारतीय फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। बतौर अभिनेत्री उन्होंने तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल और हिंदी में 220 से ज्यादा फिल्मों में अपने काम किया है।

कर्नाटक में लोकसभ चुनाव में बीजेपी से करारी हार मिलने के बाद सीएम एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार (24 मई) को बेंगलुरु में 12 बजे मंत्रीमंडल की बैठक बुलाई है और चार बजे विधायक दल की बैठक के लिए भी कहा गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीकर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष