लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी पर किया हमला, कहा- बात किसानों की करते हैं और कर्ज अमीरों का माफ करते हैं

By भारती द्विवेदी | Updated: March 20, 2018 16:21 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 20 मार्च: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में जनसभा को संबोधित किया है। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा- 'पिछले कुछ सालों में भाजपा सरकार ने 15 अमीर लोगों के ढाई लाख करोड़ लोन माफ किए हैं। लेकिन जब किसानों के लोन माफी की बात आती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री कहते हैं कि ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है। सिद्धमरैया जी और कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक के किसानों के 8 हजार करोड़ लोन माफ किए हैं।'

वहीं इराक के मोसुल में 39 भारतीय के मारे जाने की खबर आने के राहुल गांधी ने मारे गए लोगों को लेकर दुख जाहिर किया है। राहुल ने ट्वीट किया है- 'मुझे ये सुनकर बहुत दुख हो रहा है कि 2014 में गायब हुए 39 भारतीयों की मौत की पुष्टि हो गई है। मेरी गहरी संवेदना उन परिवारों के साथ है, जो इतने समय से उम्मीद में जी रहे थे कि वो लोग लौट आएंगे।'

जल्द ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। राहुल गांधी लगातार कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान राहुल धार्मिक स्थलों पर भी जा रहे हैं। राहुल ने आज उडुपी स्थित नारायण गुरु मंदिर भी गए थे और वहां पूजा-अर्चना की है। इसके अलावा राहुल चर्च और दरगाह भी जाएंगे।

टॅग्स :राहुल गाँधीइराककर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल