लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: आदिवासी महिला को निर्वस्त्र करने के आरोप में भाजपा नेता सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By विशाल कुमार | Updated: April 25, 2022 09:46 IST

यह मामला दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी तालुक के गुरीपल्ला गांव का है। आरोपियों की पहचान संदीप, संतोष, लोकैया, गुलाबी, कुसुमा, सुगुना, अनिल, ललिता और चेन्नाकेशव के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देयह मामला दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी तालुक के गुरीपल्ला गांव का है।गुरीपल्ला गांव में 19 अप्रैल को कई ग्रामीणों के सामने यह जघन्य घटना घटी।बेलथांगडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है।

मेंगलुरु: बेलथांगडी पुलिस ने एक आदिवासी समुदाय की महिला को निर्वस्त्र करने और मारपीट करने के आरोप में एक भाजपा नेता सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों की पहचान संदीप, संतोष, लोकैया, गुलाबी, कुसुमा, सुगुना, अनिल, ललिता और चेन्नाकेशव के रूप में हुई है। दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी तालुक के गुरीपल्ला गांव में 19 अप्रैल को कई ग्रामीणों के सामने यह जघन्य घटना घटी।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला की ओर से 94सी के तहत दाखिल आवेदन के बाद राजस्व अधिकारी सरकारी जमीन का सर्वे करने गांव पहुंचे तो संदिग्धों ने हंगामा किया। 

उन्होंने सर्वेयर को काम छोड़ने के लिए मजबूर किया और आवेदक की बड़ी बहन के साथ मारपीट की। पीड़िता जब बचाव के लिए पहुंची तो गिरोह ने उसके कपड़े फाड़ दिए और घटना का वीडियो भी बना लिया। बेलथांगडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है।

इस बीच, धर्मस्थल के पास एक आदिवासी महिला पर हो रहे अत्याचार पर नाराजगी जताते हुए पूर्व मंत्री बीटी ललिता नाइक ने जानना चाहा कि धर्मस्थल धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े जघन्य अपराध पर चुप क्यों हैं?

क्या धर्मस्थल और तिरुपति जैसे तीर्थस्थल केवल सिर मुंडवाने और दान/प्रसाद पाने के लिए मौजूद हैं? उन्हें ऐसी घटनाओं के पीड़ितों को सांत्वना देकर न्यूनतम शिष्टाचार का परिचय देना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 'श्री राम सेना' और 'बजरंग दल' जैसे संगठन सरकार चला रहे हैं। वे समाज में वैमनस्य पैदा कर रहे हैं और भाईचारे की भावना को नष्ट कर रहे हैं।

टॅग्स :कर्नाटकदक्षिणा कन्नड़BJPनारी सुरक्षाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप