लाइव न्यूज़ :

Karnataka MLC Polls 2022: भाजपा ने पूर्व सीएम येदियुरप्पा को दिया झटका, बेटे विजयेंद्र को टिकट नहीं, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 24, 2022 15:23 IST

Karnataka MLC polls 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने तीन जून को कर्नाटक विधान परिषद की सात सीट पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को उम्मीदवार बनाने की पार्टी की राज्य इकाई की सिफारिश को नजरअंदाज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के उपाध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के नाम की सिफारिश की थी।केंद्रीय नेतृत्व ने विजयेंद्र को टिकट नहीं देने का फैसला किया।चुनाव से पहले बड़ी भूमिका दिये जाने की संभावना है।

Karnataka MLC polls 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बड़ा झटका दिया है। पार्टी ने बेटे विजयेंद्र को टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने मंगलवार को आगामी 3 जून को होने वाले विधान परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।

भाजपा ने मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री और पार्टी के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सावदी, पार्टी की राज्य इकाई के सचिवों हेमलता नायक व एस. केशवप्रसाद और एससी मोर्चे की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी. नारायणस्वामी को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। भाजपा विधान परिषद की सात में से चार सीटें जीत सकती है, जिसके लिए विधायक वोट करते हैं।

सूची की घोषणा पूर्व सीएम बी एस येदियुरप्पा के लिए एक झटका है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके दूसरे बेटे बी वाई विजयेंद्र जो भाजपा राज्य इकाई के उपाध्यक्ष हैं को एमएलसी चुनावों के लिए उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने से इनकार कर दिया। विजयेंद्र के नाम की सिफारिश राज्य बीजेपी कोर कोर कमेटी ने की थी।

वरिष्ठ नेता बसवराज होराती, जिन्होंने हाल ही में जदएस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए, 13 जून को होने वाले कर्नाटक पश्चिम शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। कुछ ऐसी खबरें भी थीं कि येदियुरप्पा अपने बेटे को विधान पार्षद (एमएलसी) बनाना चाहते थे और फिर उन्हें मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की कैबिनेट में मंत्री बनाने पर जोर देते।

पिछले साल जुलाई में येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थक भी ऐसी ही मांग कर रहे थे। कहा जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने भी विजयेंद्र को उम्मीदवार नहीं बनाने का फैसला किया, क्योंकि इससे 2023 विधानसभा चुनावों से पहले वंशवाद की राजनीति के खिलाफ भाजपा का रुख कमजोर हो जाता। येदियुरप्पा फिलहाल शिकारीपुरा विधानसभा सीट से विधायक हैं, जबकि उनके बड़े बेटे बी. वाई. राघवेंद्र शिवमोगा से सांसद हैं। 

टॅग्स :BJPकांग्रेसबीएस येदियुरप्पाजेपी नड्डाअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव