लाइव न्यूज़ :

'इनोवा' से हो रही कर्नाटक के मंत्री की बेइज्जती, ‘फॉरच्यूनर’ चाहिए!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 21, 2018 18:47 IST

कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री जमीर अहमद खान इनोवा को कम स्तर की गाड़ी मानते हैं।

Open in App

बेंगलुरु, 21 जूनः एक तरफ जनता के लिए मूलभूत सुविधाओं का रोना है दूसरी तरफ राजनेता अपने मनमुताबिक कार की मांग कर रहे हैं। कर्नाटक के एक मंत्री ने गुरुवार को यह कहकर विवाद पैदा कर दिया कि उन्हें सरकारी इस्तेमार के लिए फॉरच्यूनर कार चाहिए। फिलहाल उन्हें इनोवा कार आवंटित की गई है। इनोवा को कम स्तर का मानते हुए मंत्री इसे अपनी बेइज्जती समझते हैं। उनके इस बयान की विपक्षी पार्टी भाजपा ने आलोचना की है। वहीं मंत्री की सुपर लग्जरी गाड़ी की मांग का कांग्रेस पार्टी ने बचाव किया है।

कर्नाटक की नवनिर्वाचित सरकार में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बी. जेड. जमीर अमहद खान का कहना है कि वो बचन से ही बड़ी कारों में चलने के आदी रहे हैं। मंत्री बनने के बाद सरकारी काम के लिए उन्हें इनोवा आवंटित की गई है जिसे वो कम स्तर का मानते हैं। उन्होंने फॉरच्यूनर की मांग की है। बता दें कि खान व्यवसायी परिवार से आते हैं। बताया जाता है कि खान के पास 100 लग्जरी बसों का काफिला है। 

जमीर खान ने संवाद्दाताओं को बताया,

'मैं बचपन से ही बड़ी कारों से चलता रहा हूं। मुझे इनोवा की मंजूरी दी गई है। मैं इसे आरामदायक नहीं मानता क्योंकि मैं हमेशा बड़ी कारों से चलता रहा हूं ... इनोवा छोटे स्तर की कार है।'

मंत्री की मांग पर भाजपा प्रवक्ता एस. प्रकाश ने कहा कि खान के पास 100 लग्जरी बसों का काफिला है, उन्हें अपनी कार में चलना चाहिए। बहरहाल कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने खान का बचाव करते हुए कहा कि मंत्री किसी विशेष वाहन की मांग कर रहे हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

PTI-Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण