लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधान परिषदः तीन सीटों पर 30 जून को उपचुनाव, बाबूराव चिंचनसुर, आर शंकर और लक्ष्मण सावदी के इस्तीफों के कारण सीटें खाली, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2023 14:25 IST

Karnataka Legislative Council: विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन सिर्फ सावदी जीते सके, जबकि गुरमीतकाल से कांग्रेस के उम्मीदवार चिंचनसुर और रानीबेन्नूर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार आर शंकर हार गए।

Open in App
ठळक मुद्देअधिसूचना 13 जून को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 जून है। मतदान 30 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा।विधानसभा के सदस्य हिस्सा लेंगे। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे होगी।

बेंगलुरुः निर्वाचन आयोग कर्नाटक विधान परिषद की तीन सीटों पर 30 जून को उपचुनाव कराएगा। ये सीटें हाल में हुए विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सदस्यों के इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं। आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाबूराव चिंचनसुर, आर शंकर और लक्ष्मण सावदी के इस्तीफों के कारण विधान परिषद की सीटें खाली हुई हैं।

तीनों ने विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन सिर्फ सावदी जीते सके, जबकि गुरमीतकाल से कांग्रेस के उम्मीदवार चिंचनसुर और रानीबेन्नूर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार आर शंकर हार गए। अधिसूचना 13 जून को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 जून है।

नामांकन पत्रों की जांच 21 जून को होगी जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 23 जून है। मतदान 30 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा जिसमें विधानसभा के सदस्य हिस्सा लेंगे। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे होगी।

आयोग ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया चार जुलाई तक पूरी कर ली जाए। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एनएस बोसेराजू को मैदान में उतारेगी। उन्हें राज्य में मंत्री बनाया गया है, लेकिन वह कर्नाटक विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी के सदस्य नहीं हैं।

 

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप