लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: अमित शाह की मौजूदगी में जेडीएस MLC ने थामा भाजपा का दामन, लिंगायत समुदाय से आते हैं बसवराज होराती

By विशाल कुमार | Updated: May 3, 2022 13:33 IST

1980 से लगातार सात बार एमएलसी चुने गए 72 वर्षीय होराती को उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में जेडीएस का एक महत्वपूर्ण लिंगायत चेहरा माना जाता है। वह राज्य के शिक्षा मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबसवराज होराती कर्नाटक विधान परिषद के अध्यक्ष हैं।उन्होंने एमएलसी के रूप में 42 साल पूरे कर लिए हैं।72 वर्षीय होराती को उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में जेडीएस का एक महत्वपूर्ण लिंगायत चेहरा माना जाता है।

बेंगलुरु: जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधान परिषद के अध्यक्ष बसवराज होराती मंगलवार को बेंगलुरु में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। 

उनके पश्चिम शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आगामी एमएलसी चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवार होने की संभावना है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव इस साल जून या जुलाई में होने की उम्मीद है।

1980 से लगातार सात बार एमएलसी चुने गए 72 वर्षीय होराती को उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में जेडीएस का एक महत्वपूर्ण लिंगायत चेहरा माना जाता है। वह राज्य के शिक्षा मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।

होराती ने 1980 में पहली बार एक निर्दलीय के रूप में कर्नाटक विधान परिषद में प्रवेश किया और बाद में जेडीएस के साथ अपनी पहचान बनाई। उन्होंने एमएलसी के रूप में 42 साल पूरे कर लिए हैं।

होराती ने इससे पहले भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा में शामिल होने का समय आ गया है और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने भी कहा कि उन्हें मेरे फैसले पर कोई आपत्ति नहीं है।

टॅग्स :कर्नाटकBJPजनता दल (सेकुलर)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?