लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, बिना ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के बिजली कनेक्शन देने के नियमों में किया बदलाव

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 25, 2022 13:04 IST

मकान मालिकों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु के भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में मंत्री सुनील कुमार से मुलाकात की थी और उनसे बिजली कनेक्शन प्राप्त करने के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की आवश्यकता वाले नियमों को बदलने का आग्रह किया थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील कुमार ने बाद में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की और बिजली कनेक्शन प्रदान करने के लिए उनकी सहमति प्राप्त की।निर्णय पर एक फाइल 22 मार्च को कर्नाटक विद्युत नियामक आयोग को भी भेजी गई थीसुनील कुमार ने बेंगलुरु में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक भी की।

बेंगलुरु: बिना ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) के बिजली कनेक्शन पाने के लिए संघर्ष कर रहे पांच लाख से अधिक मकान मालिकों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, ऊर्जा विभाग ने नियमों में बदलाव कर उन्हें बिजली कनेक्शन देने का फैसला किया है। ऊर्जा मंत्री वी सुनील कुमार जल्द ही उन्हें बिजली कनेक्शन देंगे। बता दें कि पिछली कांग्रेस सरकार में ऊर्जा मंत्री डी के शिवकुमार ने बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन और स्वीकृत बिल्डिंग प्लान से विचलन का हवाला देते हुए इमारतों को बिजली कनेक्शन नहीं देने का आदेश दिया था।

इस आदेश के आने के बाद मकान मालिक पिछले पांच वर्षों से बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) और ऊर्जा विभाग के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहे थे। ऐसे में मकान मालिकों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु के भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में मंत्री सुनील कुमार से मुलाकात की थी और उनसे बिजली कनेक्शन प्राप्त करने के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की आवश्यकता वाले नियमों को बदलने का आग्रह किया थी। मंत्री सुनील कुमार ने बाद में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की और बिजली कनेक्शन प्रदान करने के लिए उनकी सहमति प्राप्त की।

निर्णय पर एक फाइल 22 मार्च को कर्नाटक विद्युत नियामक आयोग को भी भेजी गई थी और मंत्री ने बुधवार को बेंगलुरु में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक भी की। वहीं, डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कुमार ने बताया कि हमें मकान मालिकों से कई शिकायतें मिली थीं, जो ओसी प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण बिजली कनेक्शन से वंचित थे। बेंगलुरु के कुछ विधायक भी मुझसे मिले थे और मुझे स्थिति से अवगत कराया था। बहुत जल्द सरकार बिना ओसी सर्टिफिकेट वाली बिल्डिंग्स को बिजली कनेक्शन देने का आदेश जारी करेगी।

टॅग्स :कर्नाटकSunil Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह