लाइव न्यूज़ :

Karnataka Own Airlines: खुद की एयरलाइंस शुरू करना चाहती है कर्नाटक सरकार, कारवार, विजयपुरा और रायचूर में भी बनेंगे नए हवाई अड्डे

By आजाद खान | Updated: September 4, 2023 09:19 IST

इस योजना पर बोलते हुए मंत्री एमबी पाटिल ने कहा है कि 'हमारी सरकारी एयरलाइंस शुरू करने की योजना है और हम बिजनेस विशेषज्ञों से सुझाव ले रहे हैं। यह कोई असंभव कार्य नहीं है और यदि इसे क्रियान्वित किया गया तो यह गेम चेंजर होगा। हम इस कदम के आगे के फायदे और नुकसान पर चर्चा करेंगे और बजट आवंटन के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को योजना का प्रस्ताव देंगे।'

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार अपनी खुद की एयरलाइंस शुरू करने प्लॉनिंग कर रही है। यही नहीं सरकार राज्य के कई हिस्सों में हवाई अड्डा भी बनाने की योजना बना रही है। इसके लिए इस कारोबार से जुड़े बड़े खिलाड़ियों से भी मदद मांगी गई है।

बेंगलुरु:कर्नाटक के उद्योग और वाणिज्य मंत्री एमबी पाटिल ने यह कहा है कि उनकी सरकार राज्य के भीतर ही उड़ानों की कनेक्टिविटी को और भी बेहतर बनाना चाहती है। ऐसे में पाटिल ने यह भी कहा है कि  राज्य भर में उड़ानों की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सरकार खुद की एयरलाइंस शुरू करने की योजना बना रही है। 

मंत्री के अनुसार, कर्नाटक के सभी हिस्सों में जल्द ही हवाई अड्डे भी होंगे जिससे राज्य के भीतर आर्थिक गतिविधियों में और भी सुधार भी देखने को मिलेगा। बता दें कि अगर ऐसा होता है कर्नाटक सरकार खुद की एयरलाइंस शुरू करती है तो यह देश का पहला राज्य होगा जिसकी खुद की एयरलाइंस भी होगी। 

क्या कहा मंत्री ने

मामले में बोलते हुए मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि 'हमारी सरकारी एयरलाइंस शुरू करने की योजना है और हम बिजनेस विशेषज्ञों से सुझाव ले रहे हैं। यह कोई असंभव कार्य नहीं है और यदि इसे क्रियान्वित किया गया तो यह गेम चेंजर होगा। हम इस कदम के आगे के फायदे और नुकसान पर चर्चा करेंगे और बजट आवंटन के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को योजना का प्रस्ताव देंगे।'

मंत्री ने आगे यह भी कहा है कि सरकार इस बात को भी ध्यान में रखकर इस योजना पर काम कर रही है कि यह एक बेहतर टिकाऊ योजना हो और उन बड़े खिलाड़ियों से भी बात की जा रही है जो इस कारोबार में पहले से हैं और अच्छा बिजनेस बना रहे है। उन्होंने आगे कहा कि 'हम पहले ही एयर इंडिया के कुछ लोगों से संपर्क कर चुके हैं और अगर हम आगे बढ़ते हैं तो वे हमारी मदद करने के लिए तैयार हैं। हम जल्द ही निर्णय लेंगे।'

कर्नाटक में कहां-कहां है हवाई अड्डा

आमतौर पर पूरे भारत में ऐसा होता है कि हवाई अड्डों का संचालन भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (AAI) द्वारा की जाती है, लेकिन जब से शिवमोग्गा में कुवेम्पु हवाई अड्डे (Kuvempu Airport) का उद्घाटन हुआ है, राज्य सरकार इसका संचालन देख रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में कारवार, विजयपुरा और रायचूर में भी हवाई अड्डे खोलने की योजना पर काम हो रहा है। 

बता दें कि बेंगलुरु, मैसूरु, शिवमोग्गा, बल्लारी, बीदर, हुबली, कालाबुरागी, बेलगावी और मंगलुरु में घरेलू हवाई अड्डे हैं। जबकि बेंगलुरु और मंगलुरु हवाई अड्डे भी राज्य में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकभारतAirports Authority of IndiaBangalore
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम