लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक बाढ़ः सेना की विदाई के समय डबडबा आईं ग्रामीणों की आंखें, कहा- जान बचाने के लिए शुक्रिया

By भाषा | Updated: August 13, 2019 20:19 IST

Karnataka flood: राहत शिविरों में रह रही महिलाओं ने इन जवानों की आरती उतारी, राखी बांधी और टीका किया। एक महिला ने रूंधे हुये गले से कहा, ‘‘भगवान तुम्हारा भला करे। वह तुम्हें और तुम्हारे परिवार को सुखी और संपन्न बनाए।’’

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के चिकमंगलूर जिले के मडीगेरे इलाके में आई बाढ़ का पानी उतरने लगा है और हालात तेजी से सामान्य होने लगे हैं।इसे देखते हुये जब यहां राहत कार्य के लिए आये सेना के जवानों की मंगलवार को वापसी होने लगी तो बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की आंखें डबडबा उठीं और माहौल बहुत जज्बाती हो गया।

कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले के मडीगेरे इलाके में आई बाढ़ का पानी उतरने लगा है और हालात तेजी से सामान्य होने लगे हैं। इसे देखते हुये जब यहां राहत कार्य के लिए आये सेना के जवानों की मंगलवार को वापसी होने लगी तो बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की आंखें डबडबा उठीं और माहौल बहुत जज्बाती हो गया। ये जवान बीते कुछ दिनों से राहत कार्यों में लगे थे और कुदरत का गुस्सा शांत होने पर वे वापस जाने की तैयारी में जुट गए।जब गांव वालों को इसकी खबर हुई तो वे सब उन्हें विदाई देने के लिए वहां जमा हो गए। जब जवान ट्रकों में अपना सामान लाद रहे थे तो गांव वाले कतार में खड़े हो गए और फिर सभी ने हाथ जोड़कर उनका तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। इस माहौल में ग्रामीण अपनी आंखो में आंसू नहीं रोक सके। ऐसे में वह बाढ़ से सामान और पशुधन के बहने का दर्द भी शायद भूल गये थे।राहत शिविरों में रह रही महिलाओं ने इन जवानों की आरती उतारी, राखी बांधी और टीका किया। एक महिला ने रूंधे हुये गले से कहा, ‘‘भगवान तुम्हारा भला करे। वह तुम्हें और तुम्हारे परिवार को सुखी और संपन्न बनाए।’’ग्रामीणों का यह प्रेम देखकर सेना के ये जवान भी जज्बाती हो गए और उनकी भी आंखों में आंसू आ गए। दोनों ओर से भावनाओं का प्रवाह इतना सशक्त था कि उसमें शब्दों की आवश्यकता नहीं थी। और शब्द होते भी तो वे निरर्थक होते क्योंकि ये जवान उत्तर भारत से आये थे और उन्हें यहां की जुबान कन्नड भी नहीं आती थी।यहां के गांव जैसे केलेगुर, बलीजे और मलेमाने बाढ़ की विपदा से खासे प्रभावित हुये हैं। इस जलप्रलय से हजारों एकड़ काश्तकारी की जमीन खराब हो गई है। इसमें सुपारी और नारियल के पेड़ लगे हुये थे। बाढ़ से हजारों घर तबाह हो गए और उनका नामोनिशान तक मिट गया है। अधिकारियों के अनुसार कई गांवो को नए सिरे से बनाना बसाना होगा। 

टॅग्स :बाढ़कर्नाटकभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी