लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावः प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने खुद पर ली हार की जिम्मेदारी, कहा- हम इसका विश्लेषण करेंगे

By अनिल शर्मा | Updated: May 13, 2023 17:40 IST

भाजपा के प्रदर्शन पर भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि जीत और हार पार्टी के लिए नई नहीं है और वह इस झटके पर आत्मनिरीक्षण करेगी। उन्होंने राज्य के मतदाताओं और विशेष रूप से पार्टी के लिए चौबीसों घंटे काम करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों में कांग्रेस ने 119 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।भाजपा 55 सीट जीतकर 9 पर लीड कर रही है।

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार की जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कहा कि ''मैं प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हार की जिम्मेदारी लेता हूं। मैं राज्य में एक अच्छी विपक्षी पार्टी के रूप में जिम्मेदारी से काम करूंगा।" नलिन ने कहा कि येदियुरप्पा-बसवराज बोम्मई जी ने समग्र विकास के लिए काम किया। हालांकि, हम इसका विश्लेषण करेंगे। 

निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों  के मुताबिक कांग्रेस ने 119 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है , वहीं 17 पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 55 सीट जीतकर 9 पर लीड कर रही है। जेडीएस 18 सीट जीत चुकी है वहीं दो पर आगे चल रही है। निर्दलीय के खाते में 2 और कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष एक-एक सीट हासिल की है।

भाजपा के प्रदर्शन पर भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि जीत और हार पार्टी के लिए नई नहीं है और वह इस झटके पर आत्मनिरीक्षण करेगी। उन्होंने राज्य के मतदाताओं और विशेष रूप से पार्टी के लिए चौबीसों घंटे काम करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कर्नाटक में पार्टी की हार पर येदियुरप्पा ने कहा, "बीजेपी के लिए जीत और हार कोई नई बात नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इन नतीजों से घबराने की जरूरत नहीं है। हम पार्टी की हार के बारे में आत्मनिरीक्षण करेंगे। मैं इस फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करता हूं।"

वहीं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हार स्वीकार की और कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में विजयी होकर वापस आएगी। बोम्मई ने कहा कि एक बार नतीजे आने के बाद विभिन्न स्तरों पर छोड़े गए अंतराल का विश्लेषण करने के लिए एक विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा।

 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPNalin Kumar Kateel
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर