Lok Sabha Election Results 2024: सेक्स स्कैंडल में फंसे मुख्य आरोपी और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कांग्रेस के श्रेयस एम. पटेल ने 43738 वोटों ने हरा दिया है। हालांकि, श्रेयस एम. पटेल को 670274 कुल मत मिले हैं। दूसरी तरफ प्रज्वल के चाचा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी मांड्या सीट से 284620 जीतने में कामयाब हुए। जबकि, उन्हें कुल 851881 वोट प्राप्त हुए हैं।
हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना पिछले दिनों यानी की 30 मई को कर्नाटक पहुंचे और उन्हें तुरंत पुलिस की स्पेशल जांच टीम ने केस में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्योंकि उनपर कई महिलाएं रेप का गंभीर आरोप लगाएं, जिसके बाद से पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी थी। इसके बाद उनके जर्मनी से भारत न लौटने पर उनके दादा और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने उन्हें तत्काल घर वापसी करने का आदेश दिया।
जद (एस) के संरक्षक और पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा के 33 वर्षीय पोते रेवन्ना पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। इस घटना ने लोकसभा चुनाव से पहले हलचल मचा दी थी और उनके कथित कृत्यों के कई स्पष्ट वीडियो कर्नाटक में वायरल हो गए थे। हालांकि उन्होंने एनडीए का चुनाव टिकट बरकरार रखा, लेकिन मामले के तूल पकड़ने पर जद (एस) ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
मौजूदा सांसद को शुक्रवार (31 मई) तड़के एक विशेष जांच दल ने गिरफ्तार कर लिया, जर्मनी से उनकी उड़ान बेंगलुरु में उतरने के कुछ ही मिनट बाद रुक गई। वह 27 अप्रैल को देश छोड़कर चला गया था। शहर की एक विशेष अदालत ने उसे 6 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।