भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार को पीएम मोदी पर जनमत संग्रह का रूप दे दिया था: कर्नाटक चुनाव में बढ़त के बीच कांग्रेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 13, 2023 01:09 PM2023-05-13T13:09:28+5:302023-05-13T13:13:23+5:30

कांग्रेस ने कहा कि कर्नाटक में वोट बेंगलुरु में एक ऐसे ‘इंजन’ के लिए दिया गया है, जो सामाजिक सद्भाव के साथ आर्थिक विकास कर सके।’

Karnataka election congress said BJP turned its election campaign into a referendum on PM Modi | भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार को पीएम मोदी पर जनमत संग्रह का रूप दे दिया था: कर्नाटक चुनाव में बढ़त के बीच कांग्रेस

तस्वीरः PTI

Highlightsकांग्रेस ने कहा कि राज्य में उसकी जीत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हार हुई है।भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार को प्रधानमंत्री पर जनमत संग्रह का रूप दे दिया था।जयराम रमेश ने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस बिजली आपूर्ति, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लड़ी थी।

नयी दिल्लीः कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में निर्णायक बढ़त हासिल करने के बाद भाजपा पर सीधा निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि राज्य में उसकी जीत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हार हुई है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी दावा किया कि भाजपा ने अपने चुनाव अभियान को प्रधानमंत्री मोदी पर जनमत संग्रह के रूप में तब्दील कर दिया था, लेकिन उसके इस प्रयास को जनता ने ठुकरा दिया।

जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक में यह तय हो गया है कि कांग्रेस की जीत और प्रधानमंत्री की हार हुई है। भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार को प्रधानमंत्री पर जनमत संग्रह का रूप दे दिया था और राज्य को उनका ‘आशीर्वाद’ मिलने पर केंद्रित कर दिया था। इसे जनता ने खारिज कर दिया है।’’

उनका कहना था, ‘‘कांग्रेस पार्टी यह चुनाव लोगों की जीविका, खाद्य सुरक्षा, महंगाई, किसानों की समस्या, बिजली आपूर्ति, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लड़ी थी।’’ रमेश ने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने विभाजन पैदा करने और ध्रुवीकरण का प्रयास किया। कर्नाटक में वोट बेंगलुरु में एक ऐसे ‘इंजन’ के लिए दिया गया है, जो सामाजिक सद्भाव के साथ आर्थिक विकास कर सके।’’

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार 113 के जादुई आंकड़े को पार करते हुए राज्य में अपने दम पर सरकार बनाती और दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एकमात्र गढ़ कर्नाटक में सेंध लगाने की राह पर दिख रही है। 

Web Title: Karnataka election congress said BJP turned its election campaign into a referendum on PM Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे