लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने 8वीं पास मंत्री जीटी देवगौड़ा को सौंपा उच्च शिक्षा विभाग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 9, 2018 19:08 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शनिवार को एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘‘मैंने क्या पढ़ाई की? मैं कर्नाटक का मुख्यमंत्री हूं।’’

Open in App

बेंगलुरू, 9 जून। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शनिवार को एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘‘मैंने क्या पढ़ाई की? मैं कर्नाटक का मुख्यमंत्री हूं।’’ आठवीं कक्षा पास एक मंत्री को उच्च शिक्षा विभाग आवंटित किए जाने पर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए उन्होंने यह बात कही। बीएससी पास कुमारस्वामी से जनता दल सेक्युलर के मंत्री जी. टी. देवगौड़ा को उच्च शिक्षा विभाग दिए जाने के बारे में पूछा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कम शिक्षा होने के चलते जी. टी. देवगौड़ा यह मंत्रालय मिलने से नाराज हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 12 मई को हुए विधानसभा चुनावों में मैसुरू से हराने वाले देवगौड़ा कोई बड़ा विभाग चाहते थे। इस मुद्दे पर कुमारस्वामी (59) ने कहा , ‘‘ कुछ लोगों को किसी खास विभाग में काम करने की इच्छा होती है लेकिन हर विभाग प्रभावी रूप से काम करने का अवसर होता है। हमें प्रभावी तरीके से काम करना होगा।’’ उच्च शिक्षा विभाग मिलने पर जी. टी. देवगौड़ा ने कथित तौर पर कहा था, ‘‘क्या उच्च शिक्षा विभाग और लघु सिंचाई के अलावा कोई अन्य विभाग बेहतर काम करने के लिए है?’’

उन्होंने खुद आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। मुख्यमंत्री से इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा , ‘‘ मैंने क्या पढ़ाई की है ? मैं मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहा हूं।’’ उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘ क्या मुझे वित्त मंत्रालय दिया जाना चाहिए ?... कुछ मंत्रालयों की मांग होगी लेकिन कुछ निर्णय पार्टी के अंदर होते हैं। ’’ उन्होंने कहा कि पहले मंत्री बनने और फिर कोई विशेष विभाग मांगने की बात सामान्य है। 

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील