लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव : रूझानों में भाजपा दोनों सीटों पर आगे

By भाषा | Updated: November 10, 2020 11:10 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 नवंबर कर्नाटक विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव के बाद मतों की गिनती से प्राप्त शुरूआती रूझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा, विपक्षी कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) प्रत्याशियों पर बढ़त बनाए हुए है। चुनाव अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि तुमकुरु जिले की सिरा और बेंगलुरु शहर के राजराजेश्वरी नगर (आरआर नगर) सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था और मंगलवार सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हुई। नतीजों के दोपहर तक आने की उम्मीद है।

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के मुताबिक रूझानों में भाजपा के डॉ.सीएम राजेश गौडा सिरा सीट से 8,919 मतों के साथ आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी टीबी जयचंद्र को 7,577 मत मिले हैं। इस सीट पर जद (एस) प्रत्याशी अम्माजम्मना बी 4,842 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

आरआर नगर सीट पर भी भाजपा के एन मुणिरत्ना 22,845 मतों के साथ आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस से कुसुमा एच 11,121 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। यहां भी जद (एस) के वी कृषमूर्ति मात्र 728 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सिरा सीट पर यहां से निर्वाचित जद (एस) के विधायक बी सत्यनरायण का अगस्त महीने में निधन होने और आरआर नगर में तत्कालीन कांग्रेस विधायक एन मुणिरत्ना के दल-बदल कानून के तहत अयोग्य ठहराए जाने की वजह से उपचुनाव कराया गया है।

अगर राजेश गौड़ा सिरा सीट से जीत जाते हैं तो ऐसा पहली बार होगा जब इस सीट का भाजपा विधायक प्रतिनिधित्व करेंगे। वह कांग्रेस के पूर्व सांसद सीबी मुदलागिरियप्पा के बेटे हैं और हाल में भाजपा में शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम