लाइव न्यूज़ :

'कर्नाटक में BJP को सभी अयोग्य करार दिए गए विधायकों को उपचुनाव के लिए टिकट देना चाहिए'

By भाषा | Updated: October 28, 2019 06:00 IST

तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने विधायकों को अयोग्य करार दिया था। विधायकों ने इस निर्णय को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में अयोग्य करार दिए गए विधायक ए एच विश्वनाथ ने रविवार को कहा कि भाजपा को अयोग्य ठहराये गए सभी 17 विधायकों को उपचुनाव लड़ने के लिए टिकट देना चाहिए। उन्होंने कोडागू जिले के बालागोडू में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी 17 विधायकों को भाजपा में शामिल होने के बाद टिकट मिलना चाहिए...हम 17 लोगों (विधायकों) ने ही भाजपा की सरकार बनाई थी।’’

कर्नाटक में अयोग्य करार दिए गए विधायक ए एच विश्वनाथ ने रविवार को कहा कि भाजपा को अयोग्य ठहराये गए सभी 17 विधायकों को उपचुनाव लड़ने के लिए टिकट देना चाहिए। उन्होंने कोडागू जिले के बालागोडू में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी 17 विधायकों को भाजपा में शामिल होने के बाद टिकट मिलना चाहिए...हम 17 लोगों (विधायकों) ने ही भाजपा की सरकार बनाई थी।’’

विश्वनाथ ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के आधार पर निर्णय लिया जाएगा, लेकिन सभी को भाजपा का टिकट मिलना चाहिए। जदएस से निष्कासित विश्वनाथ उन 17 विधायकों में से एक हैं जिनके इस्तीफे के कारण एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस और जदएस गठबंधन सरकार गिर गई थी।

तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने विधायकों को अयोग्य करार दिया था। विधायकों ने इस निर्णय को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

विश्वनाथ ने उम्मीद जतायी कि न्यायालय का फैसला चार या पांच नवंबर को आ जाएगा। पंद्रह विधानसभा सीटों के लिए पांच दिसंबर को उपचुनाव होंगे और अयोग्य करार दिए गए विधायक यह उपचुनाव लड़ना चाहते हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल