लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: भाजपा विधायक का नौकरशाह बेटा 40 लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, फिर घर पर पड़े छापे में मिले 6 करोड़ कैश

By विनीत कुमार | Updated: March 3, 2023 09:37 IST

कर्नाटक में लोकायुक्त की टीम ने एक भाजपा विधायक के बेटे को 40 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। इसके बाद घर पर छापा मारा गया, यहां से 6 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक माडल विरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।बेंगलुरू जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के मुख्य लेखा अधिकारी के तौर पर थे तैनात।प्रशांत कुमार को केएसडीएल के ऑफिस में रिश्वत लेते पकड़ा गया, पिता माडल विरुपक्षप्पा केएसडीएल के चेयरमैन हैं।

बेंगलुरु: कर्नाटक में लोकायुक्त अधिकारियों ने भाजपा विधायक माडल विरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख रुपये रिश्वत लेते गुरुवार को गिरफ्तार किया। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार, बेंगलुरू जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के मुख्य लेखा अधिकारी प्रशांत कुमार को राज्य के स्वामित्व वाली कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड (केएसडीएल) के कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। केएसडीएल ही 'मैसूर सैंडल सोप' नाम का ब्रांड बनाती है।

कर्नाटक के दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से विधायक विरुपक्षप्पा केएसडीएल के चेयरमैन हैं। सूत्रों के अनुसार केएसडीएल के ऑफिस से अधिकारियों को तीन कैश से भरे बैग मिले हैं। कर्नाटक प्रशासनिक सेवा के 2008 बैच के अधिकारी प्रशांत कुमार को साबुन और अन्य डिटर्जेंट बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की खरीद का सौदा करने के लिए एक ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

ठेकेदार से पहले मांगे थे 81 लाख, शिकायत के बाद कार्रवाई

बताया जा रहा है कि प्रशांत कुमार ने ठेकेदार से कथित तौर पर 81 लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद उसने इस संबंध में लोकायुक्त से एक हफ्ते पहले संपर्क किया। सूचना मिलने के बाद लोकायुक्त की ओर से पूरा जाल बिछाया गया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक वरिष्ठ लोकायुक्त अधिकारी ने कहा, 'कच्चे माल की खरीद के लिए केएसडीएल के अध्यक्ष विरुपक्षप्पा की तरफ से पैसा प्राप्त किया गया था। जाल शाम 6.45 बजे बिछाया गया था। केएसडीएल के अध्यक्ष और पैसे प्राप्त करने वाला आरोपी पिता-पुत्र हैं।'

टॅग्स :कर्नाटकभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष